9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAILWAY—एक दिन में 250 से ज्यादा स्थानों पर लगाए 4700 से ज्यादा पौधें

- जोधपुर रेल मण्डल ने किया वृहद स्तर पर पौधारोपण
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jun 05, 2021

RAILWAY---एक दिन में 250 से ज्यादा स्थानों पर लगाए 4700 से ज्यादा पौधें

RAILWAY---एक दिन में 250 से ज्यादा स्थानों पर लगाए 4700 से ज्यादा पौधें

जोधपुर।
विश्व पर्यावरण दिवस पर जोधपुर रेल मण्डल ने एक दिन में 250 से ज्यादा स्थानों पर 4700 से ज्यादा पौधें लगाए। मण्डल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय के निर्देशन में मण्डल के सभी रेलवे समपार फ ाटकों, सभी रेलवे इंजीनियरिंग कार्यालयों, रेलवे स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों, कार्यस्थलों व परिसरों में रेलवे अधिकारियों-कर्मचारियों ने पौधारोपण किया। जोधपुर रेल मण्डल के 183 रेल समपार फ ाटकों, 29 रेलवे सेक्शन इंजीनियरिंग कार्यालयों, 36 रेलवे कॉलोनियों, 18 रेलवे स्टेशनों, रेलवे स्टेडियम, रेलवे स्कूल सहित 266 स्थानों पर करीब 4700 से अधिक पौधें लगाए गए। मण्डल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय ने रेलवे स्टेडियम, डीएस कॉलोनी के पार्क तथा ज्ञानोदय इंग्लिश मीडियम स्कूल में पौधारोपण किया। रेलवे स्टेडियम के बाहरी परिसर में अपर मंडल रेल प्रबंधक जीआर कुमावत, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर एमके मीणा, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर कैरिज व वैगन रवि मीणा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रघुवीरसिंह चारण, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर रमेशचन्द्र, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर पॉवर अरुण कुमार, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर डीजल शेड जोगेन्दर मीणा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरूमल, मंडल कार्मिक अधिकारी रमेशकुमार शर्मा सहित रेलवे खेलकूद के खिलाडियों ने पौधारोपण किया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग