9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगले सप्ताह नियमित होंगे 700 से अधिक सफाईकर्मी

- नगर निगम उत्तर ने वर्ष 2018 में भर्ती किए - परिवीक्षा पूर्ण होने पर नियमित करने की प्रक्रिया पूरी की
less than 1 minute read
Google source verification
अगले सप्ताह नियमित होंगे 700 से अधिक सफाईकर्मी

अगले सप्ताह नियमित होंगे 700 से अधिक सफाईकर्मी

जोधपुर. नगर निगम में 2018 में भर्ती किए गए सफाई कर्मचारियों के परिवीक्षा काल पूरा होने के बाद नगर निगम उत्तर ने इन सफाई कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है और अगले एक सप्ताह में 700 से अधिक सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। उत्तर महापौर कुन्ती देवड़ा परिहार की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित बैठक में इन कर्मचारियों की नियमित करने के निर्णय पर अंतिम मुहर लगाई गई। महापौर ने बताया कि 2018 में नगर निगम में भर्ती किए गए सफाई कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि पूरी होने के साथ ही नियमित करने की मांग लगातार की जा रही थी। कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए 700 से अधिक सफाई कर्मचारियों को नियमित करने का निर्णय किया है। महापौर ने बताया कि निगम अधिकारियों ने इन्हें नियमित करने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त बजरंग सिंह, एसई पीएस तंवर मौजूद थे। नगर निगम में 2018 में भर्ती किए गए सफाई कर्मचारियों के परिवीक्षा काल पूरा होने के बाद नगर निगम उत्तर ने इन सफाई कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है और अगले एक सप्ताह में 700 से अधिक सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग