
जोधपुर. शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढऩे के साथ ही सैंपलिंग भी बढ़ा दी गई हैं। शहर के विभिन्न जगहों पर प्रतिदिन सैंपलिंग की जा रही हैं। एेसे में एक दिन में 5081 सैंपल जांचें गए हैं। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने 61, एम्स से 11 और डीएमआरसी ने 40 नए संक्रमित आने की पुष्टि की। वहीं 5081 सैंपल में से 2.20 फीसदी संक्रमित सामने आए। शहर में गुरुवार को अब तक के सर्वाधिक सैंपल जांचें गए हैं।
यहां से आए संक्रमित
शहर में 112 संक्रमित जोरावों की ढाणी देवातड़ा भोपालगढ़, बिलाड़ा ढाल रोल बिलाड़ा, पिचियाक, बड़ी खुर्द, उड़ालियावास, समर्थ नगर पावटा रोड, प्रतापनगर, खांडा फलसा कुम्हारिया कुआ, पुलिस चौकी के पीछे, सूरसागर, गंगलाव घाटी, राजबाग, साराण नगर, गोलनाड़ी उम्मेद चौक, गूंदी का मोहल्ला, घोड़ों का चौक, सरस्वती नगर, उम्मेद हेरिटेज, पुलिस लाइन, भगत की कोठी, महामंदिर तीसरी पोल, गणेश पुरा, झंवर रोड, पाल रोड, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, दरगाह के पास नया तालाब, लालसागर, गुलाब सागर, पाली बाजार महामंदिर, जगजीवन कॉलोनी, श्री यादेनगर माता का थान, मानसरोवर, शिक्षक कॉलोनी, सुभाष नगर, आदिनाथ नगर, त्रिलोक फार्मा शॉप, जालप मोहल्ला, हड्डियों का चौक, भिस्तियों का बास, घांचियों का बास, बीजेएस मार्केट, प्रथम बी रोड सरदारपुरा, चांदणा भाकर, नागौरी गेट, सरदारपुरा फलोदी, लक्ष्मीपुरा फलोदी, कमला नगर हुडक़ो क्वार्टर, कोसाना, के 80 पुलिस चौकी, अंबेडकर पार्क इलाकों से है।