9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिमाचल की बर्फबारी से राजस्थान के पहाड़ों पर कड़ाके की सर्दी

Rajasthan weather update Jodhpur में पारा 12.7 डिग्री पर, लगातार दूसरे दिन सर्वाधिक ठंडी रात- Mount Abu में पारा 4 डिग्री पर- Churu और Bhilwara में आज शीतलहर चलने की चेतावनी
less than 1 minute read
Google source verification
school_closed_winter.jpg

Demo Pic

जोधपुर. पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मंगलवार को प्रदेश के अनेक स्थानों पर पारा लुढकऩे से सर्दी का असर बढ़ गया। जोधपुर में तापमान 12.7 डिग्री रहा जो इस सीजन की लगातार दूसरे दिन सर्वाधिक ठंडी रात रही। माउंट आबू में तापमान लगातारे तीसरे दिन लुढककऱ 4 डिग्री पर आ गया। वहां कड़ाके की सर्दी के कारण लोगों को देर सुबह तक घरों में दुबके रहना पड़ा। चूरू और भीलवाड़ा में तापमान 9 डिग्री से कम रहा जो सामान्य से चार डिग्री कम था। मौसम विभाग ने इन दोनों स्थानों पर बुधवार को शीतलहर चलने की चेतावनी दी है।

जोधपुर में दिन-रात में 20 डिग्री का अंतर
सूर्यनगरी में बीती रात सर्दी रही। न्यूनतम तापमान 12.7 और अधिकतम 33.1 डिग्री रहा। दिन और रात के तापमान में बीस डिग्री से अधिक का अंतर होने की वजह से अलसुबल और रात की सर्दी का दिन में उतना अहसास नहीं हो पा गया। दिनभर धूप खिली थी लेकिन हवा में ठंडक घुली होने के कारण धूप सुहानी लग रही थी। शाम ढलने के साथ ही सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। रात की पारी में काम करने वाले लोगों को अब मोटे कपड़े पहनने पड़ रहे हैं।

केवल बाड़मेर में तापमान 35 डिग्री पार
सर्दी के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान 35 डिग्री के भीतर रहा लेकिन बाड़मेर में दिन में पारा 35.3 डिग्री पर पहुंचा। वहां रात का तापमान 15.5 डिग्री रहा। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 17 व अधिकतम 33.5 डिग्री मापा गया।

इन शहरों में सर्वाधिक ठिठुरन
स्थान ---------- न्यूनतम तापमान
चूरू ---------- 8.9
भीलवाड़ा ---------- 9
चितौडगढ़़ ---------- 10.8
पिलानी ---------- 11.4

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग