
जोधपुर. पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall) के कारण बुधवार को समूचे प्रदेश में तापमान (Temperature) में उतार-चढ़ाव के साथ सर्दी का दौर बना रहा। पर्वतीय स्थल माउंट आबू (Mount Abu) में लगातार दूसरे दिन पारा 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहां सुबह-सुबह कोहरे के कारण कड़ाके की सर्दी रही। देर सुबह तक लोग घरों में दुबके रहे। जोधपुर में पारा 12.9 डिग्री रहा। भीलवाड़ा 8.5 डिग्री के साथ सबसे ठंडा मैदानी शहर रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी के और चमकने की संभावना है।
सूर्यनगरी में बीती रात अधिक सर्दी महसूस की गई। न्यूनतम तापमान 12.9 रहा। सुबह-सुबह सैर सपाटे पर निकलने वाले लोग स्वेटर व कम्बल में नजर आए। सर्दी के कारण कई लोगों की सुबह देर से हुई। उधर आसमां साफ रहने से चटख धूप निकली। तीखी धूप के बाजवूद मौसम में ठंड घुली होने से दिन में भी सर्दी का अहसास हो रहा था। दिन में तापमान करीब आधा डिग्री नीचे आकर 32.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शाम ढलने के साथ ही सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। रात को घर से बाहर निकलने वाले शहरवासियों को मोटे कपड़े पहनने पड़े।
बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 15.5 व अधिकतम 34.4 डिग्री रहा। जैसलमेर में रात का तापमान 16.7 व अधिकतम 33.4 डिग्री मापा गया।
इन शहरों में सर्वाधिक ठिठुरन
स्थान ---------- न्यूनतम तापमान
भीलवाड़ा ---------- 8.5
चूरू ---------- 10.7
चितौडगढ़़ ---------- 10.2
बीकानेर ---------- 11.6
वनस्थली ---------- 11.6
अजमेर ---------- 12
Published on:
04 Nov 2020 07:02 pm
