9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्भवती पत्नी पर टूटा दुखों का पहाड़, हत्यारों का सुराग नहीं

- हत्या के बाद प्लास्टिक कट्टे में मिले युवक के शव की शिनाख्त- गर्भवती पत्नी से ससुराल में मिलकर निकला था मृतक
2 min read
Google source verification
गर्भवती पत्नी पर टूटा दुखों का पहाड़, हत्यारों का सुराग नहीं

गर्भवती पत्नी पर टूटा दुखों का पहाड़, हत्यारों का सुराग नहीं

जोधपुर. मण्डोर थानान्तर्गत आंगणवा से सुरपुरा बांध रोड पर झाडि़यों के बीच प्लास्टिक कट्टे में मिले शव की शिनाख्त सोमवार को हो गई। मृतक मजदूरी करता था और एक दिन पहले ही रात को भदवासिया स्थित ससुराल में गर्भवती पत्नी से मिलकर निकला था। फिलहाल हत्यारों का पता नहीं लग पाया है।

सहायक पुलिस आयुक्त (मण्डोर) राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर ने बताया कि सुरपुरा बांध रोड पर झाडि़यों के बीच कट्टे में मिला शव मघजी की घाटी निवासी विनोद (२१) पुत्र सुरेश ओड का था। उसके घर न लौटने व कट्टे में शव मिलने का पता लगा तो परिजन मोर्चरी पहुंचे और शव की शिनाख्त की। परिजन की तरफ से हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अब संभवत: मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

स्वजातीय युवती से कर रखा था प्रेम विवाह
पुलिस का कहना है कि मृतक विनोद ने अपनी जाति की युवती से कुछ समय पहले ही प्रेम विवाह किया था। पत्नी अभी गर्भवती है और वह पीहर में है। विनोद शनिवार सुबह मजदूरी के लिए घर से निकला था। वह शाम पांच बजे पत्नी से मिलने भदवासिया स्थित ससुराल गया था, जहां करीब आठ-साढ़े आठ बजे तक रूका था। इसके बाद वह कहां और किसके साथ गया, इस संबंध में जांच की जा रही है।

गर्भवती पत्नी पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक विनोद व उसकी पत्नी के बीच प्रेम विवाह हुआ था। विनोद मेहनत मजदूरी करता था। विवाह से पहले ही उसके ससुर का निधन हो चुका था। सास व पत्नी घर में है। गर्भवती होने पर वह पीहर आई हुई थी। अब पति की हत्या से पत्नी के पैरों तले जमीन खिसक गई। उस पर दुखों का पहाड़ सा टूट गया है। मृतक के परिजन ने फिलहाल किसी पर अंदेशा नहीं जताया, लेकिन पुत्र के अंतिम बार ससुराल में होने पर पूरी जानकारी भी उन्हीं पर डाल रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग