9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसा ने बनाई अश्लील फोटो और वीडियो फिर किया रिश्ता तार तार

अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकियां देकर मौसा ने तलाकशुदा महिला से बलात्कार व देह शोषण किया।
less than 1 minute read
Google source verification

अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकियां देकर मौसा ने तलाकशुदा महिला से बलात्कार व देह शोषण किया। दूसरा विवाह करने के बावजूद अनैतिक कार्य के लिए धमकियां मिलने से परेशान होकर महिला थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया।

पुलिस के अनुसार एक महिला ने अपने मौसा के खिलाफ अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकियां देकर बलात्कार व शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाकर एफआइआर दर्ज कराई है। पीडि़ता का आरोप है कि शादी के सात साल बाद वर्ष 2019 में उसका तलाक हो गया था।

मां की आर्थिक हालत खराब होने से वह मौसी के घर रहने लगी थी। इस दौरान मौसा ने पीडि़ता के नहाते हुए के फोटो व वीडियेा ले लिए थे। मौसी को कोरोना होने पर क्वारंटीन रहने के दौरान मौसा ने अश्लील फोटो व वीडियो दिखाए और वायरल करने की धमकी देकर बलात्कार किया। इसके बाद वह डरा-धमकाकर शोषण करने लग गया था।

पीडि़ता अपनी मां के पास जाकर रहने लगी और मां को पूरी बात बताई, लेकिन मां ने बदनामी होने के डर से चुप रहने की हिदायत दी। कुछ समय बाद पीडि़ता ने दूसरी शादी कर ली लेकिन आरोपी मौसा उसे फोन कर मिलने के लिए दबाव डालने लगा। ऐसा न करने पर बदनाम करने की धमकियां दी। परेशान होकर पीडि़ता थाने पहुंची और एफआइआर दर्ज कराई।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग