9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माउंट आबू में मरुस्थल सा मौसम, दिन-रात में 25 डिग्री का अंतर

Thar Weather Update - थार के अन्य शहरों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में है केवल 15 से 20 डिग्री का अंतर- कल बादलों की आवाजाही से सर्दी से मिलेगी कुछ राहत
2 min read
Google source verification
माउंट आबू में मरुस्थल सा मौसम, दिन-रात में 25 डिग्री का अंतर

माउंट आबू में मरुस्थल सा मौसम, दिन-रात में 25 डिग्री का अंतर

जोधपुर. समूचे संभाग में मंगलवार को पारे में गिरावट आने से कड़ाके की सर्दी रही। पर्वतीय स्थल माउंट आबू में रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे-2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं दोपहर होते-होते यह 23.4 डिग्री पर पहुंच गया। दिन और रात के तापमान में 25 डिग्री से अधिक का अंतर आने से मौसम विशेषज्ञ भी चिंतित हैं। पर्वतीय स्थल पर मरुस्थल सा मौसम हो रहा है। माउंट आबू को छोडकऱ जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, चूरू सहित प्रदेश के अन्य शहरों और कस्बों में दिन और रात के तापमान में केवल 15 से 20 डिग्री का ही अंतर आ रहा है। माउंट आबू में जहां रात को बर्फ जमने वाली सर्दी है वहीं दिन में अन्य शहरों की तरह धूप में तपिश महसूस हो रही है। गौरतलब है कि रेगिस्तानी इलाके में दिन और रात के मध्य तापांतर अधिक पाए जाते हैं। इसके कारण रातें ठंडी और दिन गर्म होते हैं।

जोधपुर में पारा 6.2 डिग्री, कंपकपी छूटी
सूर्यनगरी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान लुढक़ कर 6.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। हवा में अत्यधिक आद्र्रता और तापमान कम होने से सुबह-सुबह में गलन शुरू हो गई। सूर्योदय के करीब 3 घंटे बाद तक शहरवासियों को कम्पकपी महसूस होती रही। आसमान साफ होने के साथ चटक धूप निकली, जिसके कारण तेजी से तापमान में बढ़ोतरी हुई। दोपहर में पारा 25.6 डिग्री पर पहुंच गया। शाम ढलने के बाद फिर से जाड़ा तेज हो गया। फलौदी में न्यूनतम तापमान 6.6 और अधिकतम 26.2 डिग्री रहा। जैसलमेर और बाड़मेर में रात का तापमान क्रमश 5.9 व 8.7 और दिन का 25 व 25.8 डिग्री मापा गया।

कल से मिलेगी राहत
पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार से प्रदेश में एक बार फिर से बादलों की हल्की आवाजाही शुरू हो जाएगी, तब दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इससे सर्दी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग