
शबे कद्र की 25वीं रात पर रोशन हुए ईदगाह, मुफ्ती ए आजम ने घरों में नमाज पढऩे की की अपील
वीडियो : एसके मुन्ना/जोधपुर. रमजान का महीना विदा होने में चंद दिन ही बाकी रह गए हैं। रहमतों और बरकतों के महीने रमजान में शबे कद्र की रातों पर घरों में तरावीह की विशेष नमाज तथा कुरान शरीफ की तिलावत की जा रही है। शबे कद्र की 25 वीं रात सोमवार को मनाई गई। इस मौके जालोरीगेट ब्रह्मबाग स्थित ईदगाह को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। माहे रमजान के तीसरे अशरे में 21वीं, 23वीं, 25वीं, 27वीं, 29वीं रातों को शबे कद्र की रातों को खास इबादत की रातें माना जाता है। अब 27 वीं रात 20 मई को और जुमातुल विदा 22 मई को मनाया जाएगा। मुफ्ती ए आजम शेर मोहम्मद खान रिजवी ने प्रदेश के सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों से ईद की नमाज घरों में ही पढऩे की अपील की है।
दुर्दशा देख युवा टीम ने शुरू किया 'चहकते पक्षी' अभियान
इस भीषण गर्मी में लॉक डाउन के कारण पक्षियों की भूख-प्यास से स्थिति दयनीय बनी हुई है। शहर में ऐसे कई चौराहे व सार्वजनिक स्थल थे वहां पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की गई थी। पक्षियों की ऐसी ही चहचहाहट बनी रहे इसके लिए उड़ान फाउंडेशन की युवा टीम ने 'चहकते पक्षीÓ अभियान शुरू किया है। उड़ान फाउंडेशन के अध्यक्ष वरुण धनाडिया ने बताया कि टीम के 50 से अधिक साथी अलग अलग जगहों पर पक्षियों के लिए परिंडे और चुग्गे की व्यवस्था करने के टास्क दिए गए हैं। सोमवार को फाउंडेशन की ओर से इस अभियान की शुरुआत की। कई प्रमुख चौराहों पर और सड़कों पर टीम आगामी दिनों में घूम कर चुग्गा-पानी की व्यवस्था करेगी।
Published on:
19 May 2020 02:43 pm
