9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कमजोर पडऩे लगे हैं जोधपुर के ओवरब्रिज, दीवारों पर उग रहे पेड़, पिलर के पास गड्ढे कर रहे नींव कमजोर

शहर में सडक़ों के साथ ओवरब्रिज भी प्रशासन की लापरवाही के नमूने बन चुके हैं। एक ओवरब्रिज की दीवारों में आई दरारों में पीपल के पेड़ पनप गए हैं। जिन पिलर के सहारे ओवरब्रिज टिके रहते हैं, उन्हीं पिलर के पास कई फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं।
3 min read
Google source verification
multi level over bridge and flyovers in poor conditions in jodhpur

कमजोर पडऩे लगे हैं जोधपुर के ओवरब्रिज, दीवारों पर उग रहे पेड़, पिलर के पास गड्ढे कर रहे नींव कमजोर

जोधपुर. शहर में सडक़ों के साथ ओवरब्रिज भी प्रशासन की लापरवाही के नमूने बन चुके हैं। एक ओवरब्रिज की दीवारों में आई दरारों में पीपल के पेड़ पनप गए हैं। जिन पिलर के सहारे ओवरब्रिज टिके रहते हैं, उन्हीं पिलर के पास कई फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं। अधिकतर ब्रिज की दीवारों में दरारें नजर आ रही हैं और सडक़ें क्षतिग्रस्त हैं। शहर में करीब एक दर्जन ओवर ब्रिज हैं। इनमें से सारण नगर, सांगरिया, नागौर रोड स्थित ओवर ब्रिज की पड़ताल में यही हालात नजर आए।

मंडोर ओवरब्रिज : दीवार पर पीपल के पेड़

जोधपुर-नागौर हाइवे पर स्थित मंडोर ओवरब्रिज की कई वर्षों से सार संभाल नहीं हुई। ब्रिज की दीवार पर पीपल के पेड़ पनप गए हैं। इसकी दीवारों में दरारें आ गई हैं। जिस दीवार पर शिलान्यास पट्ट लगा है वह ढहने के कगार पर है। ब्रिज के पिलर के पास हो रहे गड्ढे में बारिश का पानी जाने से ब्रिज की नींव कमजोर हो रही है।

सारण नगर ओवरब्रिज : पिलर के पास बड़े गड्ढे

जोधपुर-जयपुर हाईवे पर बनाड़ रोड स्थित सारण नगर ओवर ब्रिज के नीचे वाली सडक़ पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। बारिश के दौरान ब्रिज के पिलर के पास कई जगह रोड धंसने से कई फीट गहरे गड्डे हो गए हैं। इससे बरिश का पानी ब्रिज के नीचे बने गड्ढों में जाने से पिलर के नीचे की जमीन धंसने की आशंका बढ़ जाती है। इस ब्रिज के नीचे सडक़ के बीच से गुजर रही सीवरेज लाइन क्षतिग्रस्त है। जरा सी बरसात के बाद इसके मैनहोल से सीवरेज के पानी के फव्वारे छूटने लगते हैं। गत दिनों ओवरब्रिज के नीचे वाले man hole से करीब एक माह तक पानी बहता रहा। इससे रमजानजी के हत्थे तक हाईवे की एक तरफ वाली सडक़ पानी में डूबी रही।

सांगरिया ओवरब्रिज : सडक़ टूटी, फुटपाथ क्षतिग्रस्त, दीवार में दरारें
सांगरिया ओवरब्रिज की सडक़ पर इतने गड्ढे हैं कि सडक़ के केवल अवशेष बचे हैं। ब्रिज के ऊपर बना फुटपाथ क्षतिग्रस्त हो चुका है। ब्रिज की दीवारों पर कई बड़ी दरारें आ गई हैं। ब्रिज की रोड पर डामर नहीं होने के कारण दिनभर मिट्टी उड़ती है। इससे कई वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहन देखने में दिक्कत आती है।

नागौर रोड हाईवे ओवरब्रिज : नीचे हर समय बहता है पानी

जोधपुर-नागौर हाईवे पर आइआइआइटी के पास ओवरब्रिज से वाहनों का आवागमन को बंद कर दिया गया है। ब्रिज के नीचे से निकलने वाली पानी की पाइप लाइन में लीकेज है। इससे ब्रिज के नीचे से हर समय बहने वाले पानी से सडक़ के क्षतिग्रस्त होने के साथ कई जगह गड्ढे भी हो गए हैं।

प्रशासन ने दिए सौंदर्यीकरण के निर्देश

जिला प्रशासन दुर्दशा के शिकार इन ओवरब्रिज की मरम्मत की बजाए उनके सौंदर्यीकरण पर रुपए खर्च करेगा। जिला कलक्टर प्रकाश राजुपरोहित और जेडीए आयुक्त गौरव अग्रवाल ने गुरुवार को जेडीए, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, पीएचईडी और एनएच के अधिकारियों की बैठक में सडक़ों के डिवाइडर और ओवरब्रिज के सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए। शहर के सभी ओवरब्रिज पर वॉल पेंटिंग की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग