
जोधपुर. जोधपुर में अब तक दुबई, आसाम व जम्मू कश्मीर से लौटे लोग पॉजिटिव निकले है। वहीं सोमवार की रिपोर्ट में एक और पॉजिटिव निकला हैं। ये रोगी मुंबई निवासी है, जो सपरिवार जोधपुर घूमने आया। जाते वक्त इस रोगी ने जोधपुर के निजी लैब से जांच कराई, जहां ये पॉजिटिव निकला। इस रोगी ने जोधपुर में तमाम घूमने लायक जगहों पर भ्रमण किया। रातानाडा स्थित एक होटल में भी ठहरा, जहां भी नियमों के तहत विभाग की ओर से सैंपलिंग आदि कराने की बात सामने आ रही है।
बाहर से आ रहा कोरोना
जोधपुर में पूर्व में भी द्वितीय लहर के रोगी बाहर जाकर आए थे, उन लोगों के चलते ही स्थानीय स्तर पर कोरोना फैल गया। ऐसे में आशंका है कि तृतीय वेव के जिम्मेदार भी बाहर से आने वाले लोग हो सकते हैं। ऐसे में चिकित्सा विभाग अपील कर रहा हैं कि बाहर से आए लोग अपनी जिम्मेदारी के साथ कोरोना टेस्टिंग कराए, ताकि कोरोना संक्रमण अत्यधिक न फैले।
30 दिन में 13 पॉजिटिव
इस माह के 30 दिनों में 13 पॉजिटिव, 15 डिस्चार्ज व शून्य मौत रही हैं। इस साल 71216 पॉजिटिव, डिस्चार्ज 67471 और 12 सौ की मौत हुई हैं। कोविडकाल में अब तक के सबसे कम मरीज इसी साल अगस्त माह में आए हैं। जबकि साल 2020 की अगस्त के 31 दिन में 6045 जने संक्रमित हुए थे और 74 की मौत हुई थी।
Published on:
30 Aug 2021 10:40 pm
