9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगर निगम करवाएगा नाले-नालियों की सफाई, जिम्मेदारियां तय

सीवरेज मैन हॉल्स की सफाई भी होगी
less than 1 minute read
Google source verification
Municipal corporation clears drains, fixes responsibilities

नगर निगम करवाएगा नाले-नालियों की सफाई, जिम्मेदारियां तय

जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ के चलते आंधी व बरसात का दौर शुरू हो गया है, जबकि मानसून की बारिश होना बाकी है। शहर में शुक्रवार को हुई महज हल्की-फुल्की बारिश से काफी जगहों पर सीवरेज बहने लग गया। जोधपुर नगर निगम प्रशासन ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को साफ-सफाई के लिहाज से काम देना शुरू कर दिया है। सभी अधिकारियों को १५ जून तक शहर के तमाम तरह के नाले-नालियों की सफाई करनी होगी। आयुक्त सुरेश कुमार ओला ने आदेश जारी कर नाले-नालियों से त्वरित गति से मलबा हटवाने व फंसी पॉलीथीन की थैलियां हटाने के लिए कहा है। साथ मैन हॉल व नाले ढकने संबंधित कार्यों के लिए भी कहा है। वहीं नगर निगम बारिश के दौरान सडक़ पर साफ-सफाई के लिहाज से सडक़ से पॉलीथीन सहित कई सामग्री हटाएगा, ताकि बारिश के दौरान पानी की निकासी सुगम रहे। इसके लिए सफाई निरीक्षण व मुख्य सफाई निरीक्षक को जिम्मेदारियां दी गई हैं। छोटे नालों पर निगम ने लोहे की जालियां लगवाने के लिए कहा है। ताकि नालों में पॉलीथीन न फंसे। खुले नाले फेस कवर से ढके जाएंगे। इस कार्य के लिए अधिशाषी अभियंता व सीएसआई को जिम्मेदारी दी गई हैं। इसके अलावा सीवरेज मैन हॉल्स की सफाई भी होगी। समस्त अधिशाषी अभियंताओं को मैन हॉल के पास चेतावनी बोर्ड भी लगाने को कहा। साथ ही बरसाती नालों की भी निगम को सफाई करानी होगी।
शहर में कई जगहों पर सीवरेज सिस्टम की खुली पोल

शहर हल्की बारिश से ही निगम के सीवरेज व्यवस्था की पोल खुल गई। खतरनाक पुलिया पर बहते सीवरेज के कारण वाहन चालकों को निकलने में खासी परेशानी आई। शहर के कुछ स्थानों पर घरों में पानी घुस गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग