9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

New Year  पर म्युजिकल मधुर स्वर लहरियां बिखरीं

जोधपुर ( jodhpur news. current news ).सांस्कृतिक संस्था संगीत किसलय ( Sangeet Kislaya ) की मेजबानी में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड जोधपुर स्थित सुंदर मां सरस्वती मंदिर प्रांगण में सजी न्यू ईयर ( New Year ) की संगीतमय शाम ( Music News ) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों में शानदार प्रस्तुति से मन मोह लिया।  
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Jan 02, 2020

Musical melodious waves spread over New Year

Musical melodious waves spread over New Year

जोधपुर ( jodhpur news. current news ).दिल तोड़ गया निर्मोही परदेसी प्रीत लगा के...। सुरमई शाम एक से बढ़ कर एक खूबसूरत, सुरीली और दिलकश पेशकश ने समां बांध दिया। नजारा था सांस्कृतिक संस्था संगीत किसलय ( Sangeet Kislaya ) की मेजबानी में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड जोधपुर स्थित सुंदर मां सरस्वती मंदिर प्रांगण में सजी संगीतमय शाम का। यहां युवाओं ने म्युजिकल न्यू ईयर ( New Year ) की शुरुआत करते हुए पंडित श्याम कुमार बोहरा निर्देशित हिन्दी गीतों,भजनों व देश भक्ति गीतों से सजा म्युजिकल न्यू ईयर मनाया। कार्यक्रम में भूमिका, हिमालया,कार्तिक, चंद्रकिरण व अखिल बोहरा ने पहली प्रस्तुति से समां बाध दिया । इसके बाद नन्हे कलाकार सुहाना, देवन, त्रिशाला, हर्ष ने हारमोनियम बजाते हुए मनमोहक गीत... घिर आई बदरिया कारी कारी... की पेशकश से भावविभोर कर दिया। इसके बाद गुरु भजन ...गुरुदेव दया कर के मुझको अपना लेना... से गुरु भक्तिमय वातावरण से दिलों के तार झंकृत कर दिए। कार्यक्रम की अगली कड़ी में मधुर गीत ...गुरुदेव तेरी याद ..प्रस्तुत किया, जिसमें हारमोनियम पर मनीष जोशी ने संगत की। इसके बाद कोमल ने गुरु की दिखाई राह पर चलने पर एक गीत प्रस्तुत कर अभिभूत कर दिया। अगली कड़ी में गिटार पर सुर सजाते हुए वसुंधरा ने राग यमन में... मैं गीत लिखूँ तुम गावो ..से न्यू ईयर वैलकम की शाम यादगार बना दी। इसके बाद सभी कलाकारों ने गुरु भजन की मेलोडियस पैरोडी से रंग जमा। अंत मे देश भक्ति गीतों ने रंग जमाया। इसके तहत ...सबसे ऊंची विजय पताका लिए हिमालय खड़ा रहेगा...,मन समर्पित तन समर्पित और यह जीवन समर्पित ...गीत से मन मोह लिया। इसके बाद.. ये देश है वीर जवानों का अलबेलों का मस्तानों का, इस देश का यारों क्या कहना.. नव वर्ष के स्वागत के तहत जोश भरा। सरस्वती मां की पूजा अर्चना व वंदना करने के बाद गिरिराज ने बच्चों को नव वर्ष का महत्व समझाया।मंच संचालन तमन्ना बोहरा ने किया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग