9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MSP : सरसों की एमएसपी 400, तो मसूर की 500 रुपए बढ़ाई एमएसपी

केन्द्र सरकार ने तिलहन व दलहन फसलों को प्रोत्साहित करने के लिए सरसों व मसूर के समर्थन मूल्य में सर्वाधिक वृद्धि की है। सरकार की ओर से कृषि मूल्य व लागत आयोग की सिफारिश पर इस वर्ष की रबी सीजन की फसलों के विपणन वर्ष 2023-24 के लिए 6 फसलों के समर्थन मूल्य को मंजूरी देकर संशोधित समर्थन मूल्य घोषित किया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
MSP : सरसों की एमएसपी 400, तो मसूर की 500 रुपए बढ़ाई एमएसपी

MSP : सरसों की एमएसपी 400, तो मसूर की 500 रुपए बढ़ाई एमएसपी

सरसों की एमएसपी 400, तो मसूर की 500 रुपए बढ़ाई एमएसपी
तिलहन व दलहन फसलों के प्रोत्साहन के लिए बढ़ाया मूल्य

रबी सीजन की फसलों के लिए संशोधित समर्थन मूल्य घोषित

जोधपुर. केन्द्र सरकार ने तिलहन व दलहन फसलों को प्रोत्साहित करने के लिए सरसों व मसूर के समर्थन मूल्य में सर्वाधिक वृद्धि की है।

सरकार की ओर से कृषि मूल्य व लागत आयोग की सिफारिश पर इस वर्ष की रबी सीजन की फसलों के विपणन वर्ष 2023-24 के लिए 6 फसलों के समर्थन मूल्य को मंजूरी देकर संशोधित समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। इसमें गेहूं, सरसों, चना, कुसुम, जौ और मसूर का समर्थन मूल्य घोषित किया है। राजस्थान में गेहूं, सरसो व चने की व्यापक रूप से बुवाई होती है। ऐसे में प्रदेश के किसानों को इन फसलों के बढ़े हुए समर्थन मूल्य का लाभ मिलेगा।

----

प्रदेश में प्रमुख फसलों की बुवाई

प्रदेश में गेहूं की 28 लाख हैक्टेयर, सरसो की 42 लाख हैक्टेयर, चने की 22 लाख हैक्टेयर, जौ की 7 लाख हैक्टेयर में बुवाई होती है।

----

फसलों का मौजूदा समर्थन मूल्य, बढ़ोतरी व विपणन वर्ष 2023- 24 के लिए संशोधित समर्थन मूल्य

फसल----एमएसपी---वृद्धि--घोषित एमएसपी (रुपए में)

गेंहू--- 2015--- 110--2125

सरसों----5050--- 400-- 5450

चना----- 5230--- 105-- 5335

मसूर---- 5500---- 500- 6000

कुसुम---5441-- 209--- 5650

जौ---1635--- 100-----1735

-----

रबी की समर्थन मूल्य अधिसूचित फसलें व गत वर्ष बुवाई रकबा

फसल--- बुवाई रकबा हेक्टेयर में

सरसों--- 41.59 लाख

गेहूं--- 28.16 लाख

चना---- 22.52 लाख

जौ---- 07.00 लाख

----

इनका कहना है

सरकार द्वारा रबी सीजन की फसलों के लिए समर्थन मूल्य घोषित किया है। जिसमें तिलहन पर आयात निर्भरता कम करने व किसानों को तिलहन फसलों की ओर प्रोत्साहित करने हेतु सरसों के समर्थन मूल्य में की गई बढ़ोतरी से किसानों को फायदा होगा।

- तुलछाराम सिंवर, प्रदेशमंत्री, भारतीय किसान संघ

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग