9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर से मेरा पुराना कनेक्शन : जरीन खान

बीकानेर में गाने के फिल्मांकन के लिए सडक़ मार्ग से हुई रवाना
less than 1 minute read
Google source verification
My old connection to Jodhpur: Jareen Khan

जोधपुर से मेरा पुराना कनेक्शन : जरीन खान

जोधपुर. अभिनेत्री जरीन खान सोमवार को जेट एयरवेज मुंबई की फ्लाइट से जोधपुर पहुंची। दक्षिण भाषा में निर्माणाधीन फिल्म की शूटिंग इन दिनों में बीकानेर में चल रही है। दक्षिण भाषा की फिल्म में एक गाने के फिल्मांकन के लिए जोधपुर पहुंची जरीन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राजस्थान और जोधपुर से मेरा पुराना कनेक्शन है। मेरी पहली फिल्म ‘वीर ’ की शूटिंग जोधपुर में हुई थी जो हिट रही। मुझे उस समय जोधपुर के एेतिहासिक स्थलों को करीब से देखने का मौका मिला। एक लंबे अंतराल के बाद जोधपुर पहुंच कर अच्छा लग रहा है। बॉलीवुड सफर के बारे में जरीन ने कहा कि पहली फिल्म ‘वीर ’ से हाल ही में रिलीज फिल्म ‘१९२१ ’ तक फिल्मी सफर बहुत ही अच्छा रहा। हर फिल्म से बहुत कुछ सीखने को मिला और अभी तक सीखने का सिलसिला जारी है। जरीन खान एयरपोर्ट से ही सीधे सडक़ मार्ग से बीकानेर शूटिंग के लिए रवाना हो गई।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग