9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टैक्सी को टक्कर मार निगम का वाहन हैंडीक्राफ्ट शोरूम में घुसा

- सर्किट हाउस रोड पर हादसा, लोडिंग टैक्सी चालक घायल
less than 1 minute read
Google source verification
टैक्सी को टक्कर मार निगम का वाहन हैंडीक्राफ्ट शोरूम में घुसा

टैक्सी को टक्कर मार निगम का वाहन हैंडीक्राफ्ट शोरूम में घुसा

जोधपुर. सर्किट हाउस रोड पर नगर निगम का एक वाहन (काउ कैचर) डिवाइडर लांघ बुधवार रात गलत दिशा में लोडिंग टैक्सी को टक्कर मार हैण्डीक्राफ्ट शोरूम के शटर में जा घुसा। टैक्सी चालक घायल हो गया। गनीमत रही कि सडक़ पर अधिक आवाजाही न होने व शोरूम का शटर बंद होने से जनहानि नहीं हुई।

पुलिस के अनुसार निगम का टै्रक्टर व ट्रॉली आर्मी तिराहे से सर्किट हाउस की तरफ आ रहा था। हैण्डीक्राफ्ट के एक शोरूम के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर डिवाइडर लांघ दूसरी दिशा में दौडऩे लगा। उसने एक लोडिंग टैक्सी को चपेट में लिया और फिर हैण्डीक्राफ्ट शोरूम के बंद शटर से जा टकराया। ट्रैक्टर की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रैक्टर तीन सीढि़यां ऊंचे शटर में घुस गया। शटर पूरी तरह मुड़ गया और अंदर लगा एल्युमिनियम का गेट व कांच टूट गए। धमाके की आवाज सुन पास ही घर में मौजूद शोरूम संचालक बाहर आए। तब तक चालक गायब हो गया था। आस-पास के लोगों ने शटर में घुसे ट्रैक्टर को बाहर निकाला। पुलिस भी मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लिया। शोरूम संचालक का आरोप है कि चालक नशे में वाहन चला रहा था।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग