9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CITY SPORTS– सुपर ओवर में नागौर ने जीता खिताब

--CITY SPORTS
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jul 26, 2021

CITY SPORTS-- सुपर ओवर में नागौर ने जीता खिताब

CITY SPORTS-- सुपर ओवर में नागौर ने जीता खिताब

जोधपुर।


हिंदू दमामी समाज सम्भागीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब नागौर टीम ने जीता। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय ओल्ड केम्पस ग्राउण्ड पर सोमवार को खेले गए फाइनल मैच नागौर व पाल टीमों के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 158 रन बनाए। जवाब में मेहमान टीम नागौर ने अच्छी बलेबाजी की व रोमांचक मैच टाई हो गया। उसके बाद सुपर ओवर के आधार पर नागौर टीम ने टूर्नामेंट जीत लिया। आयोजक अरविंद अराबा व गजेंद्र मैलाना ने बताया कि अतिथियों ने विजेता टीम नागौर को 21 हजार रुपए नकद व ट्रॉफी दी । उपविजेता पाल टीम को 11 हजार रुपए नकद व ट्रॉफी दी गई।
-------
जयपुरिया एकेडमी ने जैसलमेर टीम को हराया
जोधपुर।
स्पार्टन डे नाइट कप के खेले गये ग्रुप सी के दूसरे मुकाबले में जयपुरिया क्रिकेट एकेडमी टीम ने महारावल जैसलमेर टीम को 177 रन से हराया। जयपुरिया क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 35 ओवर में 280 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाज़ी करने उतरी महारावल जैसलमेर टीम 21 ओवर में 103 रन पर ऑलआउट हो गई। मुख्य अतिथि प्रवीणसिंह ने राजवीरसिंह राठौड़ को मेन ऑफ द मैच से सम्मानित किया ।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग