9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देखे, वीडियो – नाकोड़ा भैरव पूजन में उमड़े श्रद्धालु

कायलाना रोड स्थित संबोधि धाम में रविवार को धूमधाम से श्रीनाकोड़ा भैरव महापूजन का आयोजन हुआ
less than 1 minute read
Google source verification
नाकोड़ा भैरव पूजन में उमड़े श्रद्धालु

नाकोड़ा भैरव पूजन में उमड़े श्रद्धालु

जोधपुर. कायलाना रोड स्थित संबोधि धाम में रविवार को धूमधाम से श्रीनाकोड़ा भैरव महापूजन का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में शहर वासियों ने अष्ट प्रकारी पूजा की। धाम के महामंत्री अशोक पारख ने बताया कि पूजन में भाग लेने के लिए रविवार सुबह सैकड़ों श्रद्धालु संबोधि धाम के अष्टापद मंदिर में पहुंचे। नाकोड़ा पारसनाथ और भैरव देव के इकतीसे का सामूहिक पारायण हुआ। इस अवसर पर संत ललितप्रभ ने कहा कि नाकोड़ा भैरव देव कलयुग के हाजरा हजूर देव है। इस अवसर पर संत चंद्रप्रभ और मुनि शांतिप्रिय सागर ने मंत्रोचार करवाया। महाआरती करने और साधना कक्ष का उद्घाटन के लाभार्थी विजयलक्ष्मी रतन चंद मेहता का संबोधि धाम ट्रस्ट मंडल की ओरसे अभिनंदन किया गया। श्रीनाकोड़ा भैरव महापूजन को लेकर शहरवासी काफी उत्साहित नजर आए। पूजन का खूब लाभ उठाया। इस अवसर पर आयोजित अष्ट प्रकारी पूजा में भी शहर व आसपास के श्रद्धालुओं ने पूरा लाभ उठाया। पूजन का खूब लाभ उठाया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग