9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

HUMAN RIGHT COMMISSION—बिना सूचना दिए मूक बधिर खिलाड़ी का नाम प्रतियोगी सूची से हटाया

-मानवाधिकार आयोग ने केन्द्रीय खेल विभाग व एरिया निदेशक को जारी किए नोटिस
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jul 07, 2021

बिना सूचना दिए मूक बधिर खिलाड़ी का नाम प्रतियोगी सूची से हटाया

बिना सूचना दिए मूक बधिर खिलाड़ी का नाम प्रतियोगी सूची से हटाया

जोधपुर।
राज्य मानवाधिकार आयोग ने बिना सूचना दिए मूक बधिर मंदबुद्धि खिलाड़ी का नाम खेल प्रतियोगिता के खिलाडिय़ों की सूची से हटाने का गंभीर माना है। आयोग अध्यक्ष जस्टिस गोपालकृष्ण व्यास ने केंद्र सरकार के खेल विभाग के सचिव व एरिया निदेशक यूके पांडे, विशेष ओलंपिक्स भारत राजस्थान अमल बिरला केंद्र बार चोक झुंझनु को नोटिस जारी करते हुए 15 जुलाई से पहले तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए। मामले के अनुसारमूक बधिर व मंदबुद्धि बालिका दीपिका व्यास के भाई ने आयोग में परिवाद प्रस्तुत कर निवेदन किया कि उसकी बहन दीपिका नवज्योति मनोविकास केंद्र में शिक्षा ग्रहण कर रही है। वह पिछले पांच वर्षों से फ्लोर बोल खेल की खिलाड़ी है। 2022 में रूस में होने वाली फ्लोर बाल प्रतियोगिता में चयनित होने की पूरी संभावना है। उसने सभी दस्तावेज भी जमा करवा दिए हैं, लेकिन बिना किसी सूचना के उसका नाम प्रतियोगियों की सूची से हटा दिया गया है। परिवादी ने कुछ एंनजीओ अधिकारियों से सांठगांठ कर मंद बुद्धि प्रतियोगियों के नाम पर बधिर बच्चों को भेज देने का आरोप लगाया, जबकि वे निर्धारित योग्यता भी नहीं रखते। इस पर आयोग ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग