9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रूफ टॉप की सुहानी शाम सिंगिंग और परफॉर्मेंस के नाम

- शहर में कैफे में बढ़े स्मॉल स्टेज सिंगिंग का क्रेज
less than 1 minute read
Google source verification
रूफ टॉप की सुहानी शाम सिंगिंग और परफॉर्मेंस के नाम

रूफ टॉप की सुहानी शाम सिंगिंग और परफॉर्मेंस के नाम

जोधपुर।
शहर में कई कैफेज और रूफ टॉफ रेस्टोरेंटस में स्मॉल स्टेज प्रोग्राम्स का काफी क्रेज बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए यूथ खुद भी परफॉर्मर बन रहे हैं। सिंगिंग, इंस्टूमेंट, स्टैंड अप कॉमेडी और अपने आर्ट को बताने के लिए सोशल मीडिया व स्टेज का सहारा लेते हैं।
ऐसे ही एक कलाकार निर्भीक डोयल बताते हैं कि पेशे से तो व्यापारी हैं लेकिन सिंगिंग और गिटार बजाना उनका पैशन है। सोशल मीडिया पर निर्भीक की आवाज और गिटार के कई दिवाने हैं। निर्भीक अपने शौक के लिए कई महफिलों की फिजां भी बदल देते हैं। वे बताते हैं कि कई रूफ टॉप व कैफे में अलग-अलग शो होते हैं। इस प्रकार के कार्यक्रम स्थानीय कलाकारों को काफी प्रोत्साहित करते हैं।
सोशल मीडिया पर दिवाने
निर्भीक की मखमली आवाज के दिवाने सोशल मीडिया पर काफी हैं। वे खुद अपने आर्ट को पोस्ट करते हैं तो काफी अच्छा रेस्पांस आता है। इसके अलावा कई युवा भी गिटार व सिंगिंग सीखने के प्रति अपनी दिवानगी बताते हैं।
कोरोना में लोगों ने शौक पर ध्यान दिया
निर्भीक बताते हैं कि कोरोना में लोग घरों पर रहे तो उन्होंने अपनी हॉबिज पर ध्यान दिया। इसीलिए वे ऑनलाइन भी काफी सीखते और सिखाते हैं। आर्ट के प्रति लोगों का रुझान भी बढ़ा है।
फोटोग्राफी के प्रति दिवानगी
युवाओं में ऐसे ही कैफेज की कलात्मक फोटोग्राफी, स्ट्रीट फोटोग्राफी और नेचर फोटोग्राफी का क्रेज बढ़ा है। इंस्टाग्राम अपना यह काम और कला दिखाने का बेहतर जरिया है। जिस पर हजारों फॉलोवर्स उत्साह बढ़ाते हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग