9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाना पाटेकर ने तनुश्री दत्ता विवाद पर कहा- नो कमेन्ट्स

जोधपुर.फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर ने अभिनेत्री तनुश्री दत्ता विवाद पर कोई भी टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया है। वे जैसलमेर से लौटने के बाद जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया ने उन्हें घेर लिया, लेकिन वे इस पर कुछ नहीं बोले।        
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Oct 06, 2018

Nana Patekar said, no comments on Tanushri controversy

Nana Patekar said, no comments on Tanushri controversy

जोधपुर.फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर ने फिल्म अभिनेत्री तनुश्री दत्ता विवाद पर कोई भी टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया है। वे जैसलमेर से लौटने के बाद जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया ने उन्हें घेर लिया, लेकिन वे इस पर कुछ नहीं बोले।

चुप्पी साध ली है

अपनी जुदा अंदाज में अदाकारी के लिए जाने जाने वाले बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर ने अभिनेत्री तनुश्री दत्ता विवाद पर चुप्पी साध ली है। जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे नाना पाटेकर को मीडिया ने घेर लिया। पत्रकार उन पर सवाल दागते रहे, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। व इस विषय पर किसी तरह की कोई भी टिप्पणी करने से बचते रहे। उन्होंने बस इतना कहा- ना कमेंट। उनके एेसा कहने से आरोपों की तस्वीर साफ नहीं हुई और लोगों को भी सच्चाई पता नहीं चल सकी।

हाउसफुल 4 की शूटिंग में व्यस्त थे

ध्यान रहे कि अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के बयानों से विवादों में घिरे अभिनेता नाना पाटेकर इन दिनों जैसलमेर में कई दिनों से हाउसफुल 4 की शूटिंग में व्यस्त थे। आज जैसलमेर से शूटिंग पूरी कर जोधपुर एयरपोर्ट से मुबई के लिए रवाना हुए। इस बीच बाउंसर की सुरक्षा में घिरे हुए नाना से मीडिया ने तनुश्री दत्ता के बारे में बात करना चाही तो नाना पाटेकर नो कमेंट कहते हुए एयरपोर्ट के अंदर चलते बने और तनुश्री दत्ता मामले में अपनी और से चुप्पी साधे रखी।

तनुश्री दत्ता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था

गौरतलब है कि अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में एेसे कई अभिनेता हैं जो अपनी सार्वजनिक छवि अच्छी बना कर रखते हैं, लेकिन यह उनका असली चेहरा नहीं है। तनुश्री दत्ता ने उस साक्षात्कार में साफ तौर पर यह आरोप लगाया था कि दस पहले जब वे इंडस्ट्री में नई आई थीं, तब नाना ने उनके साथ गलत हरकत की थी और वे सेट पर भी एेसा करते थे। तनुश्री ने यहां तक कहा था कि वे शूट के समय रिहर्सल के दौरान उनकी कोई भूमिका न होने पर भी डान्स सिखाने के बहाने वे उनके साथ गलत हरकत करते थे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग