
NCB action: चित्तौड़गढ़ से जोधपुर ला रहे 203 किलो मादक पदार्थ जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
NCB action: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जोधपुर ने जिले के खारिया मीठापुर में जयपुर हाईवे पर बाइपास के पास बुधवार तड़के कार से 203 किलो डोडा पोस्त जब्त कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। आरोपी चित्तौड़गढ़ से डोडा पोस्त जोधपुर रहे थे।
एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक एसडी जम्बोटकर ने बताया कि जोधपुर में मादक पदार्थ की बड़ी खेप आने की सूचना मिली। इस आधार एनसीबी जोधपुर ने पिछले कई दिनों से तस्करों पर नजर रखनी शुरू की। इनके मोबाइल व अन्य गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई। इस आधार पर तस्करों के कार से जोधपुर आने की पुख्ता सूचना मिली। ब्यूरो ने बिलाड़ा तहसील के खारिया मीठापुर में जयपुर हाईवे पर बाइपास के पास सघन जांच शुरू की। तभी वहां आई बिना नम्बर की संदिग्ध कार को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें डोडा पोस्त से भरे दस कट्टे मिले, जिनमें 203 किलो 190 ग्राम डोडा पोस्त भरा था। एनसीबी ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार में सवार भोपालगढ़ निवासी सुनील बिश्नोई व मनीष बिश्नोई को गिरफ्तार किया।
कार भी जब्त की गई। प्रारिम्भक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी यह डोडा पोस्त चित्तौड़गढ़ से लेकर आए थे और जोधपुर में सप्लाई किया जाना था। तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जोधपुर ने जिले के खारिया मीठापुर में जयपुर हाईवे पर बाइपास के पास बुधवार तड़के कार से 203 किलो डोडा पोस्त जब्त कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। आरोपी चित्तौड़गढ़ से डोडा पोस्त जोधपुर रहे थे। एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक एसडी जम्बोटकर ने बताया कि जोधपुर में मादक पदार्थ की बड़ी खेप आने की सूचना मिली। इस आधार एनसीबी जोधपुर ने पिछले कई दिनों से तस्करों पर नजर रखनी शुरू की।
Published on:
19 May 2022 04:25 pm
