9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पर्यटन पर दिखने लगा है कोरोना वायरस का असर, मार्च में ट्रेवल एजेंसियों ने रद्द की बुकिंग

कोरोना वायरस की दहशत का असर जोधपुर भ्रमण पर आने वाले पर्यटकों पर पडऩे लगा है। पिछले साल फरवरी माह की तुलना में इस बार फरवरी माह के दौरान विदेशी पर्यटकों की संख्या में 15 प्रतिशत तक गिरावट आई है।
less than 1 minute read
Google source verification
negative impact on tourism sector due to coronavirus outbreak

पर्यटन पर दिखने लगा है कोरोना वायरस का असर, मार्च में ट्रेवल एजेंसियों ने रद्द की बुकिंग

जोधपुर. कोरोना वायरस की दहशत का असर जोधपुर भ्रमण पर आने वाले पर्यटकों पर पडऩे लगा है। पिछले साल फरवरी माह की तुलना में इस बार फरवरी माह के दौरान विदेशी पर्यटकों की संख्या में 15 प्रतिशत तक गिरावट आई है। मार्च माह में भी अधिकांश ट्रेवेल एजेंसियों की बुकिंग रद्द कर दी गई है। मेहरानगढ़ के निदेशक करणीसिंह जसोल ने बताया कि भारत में कोरोना वायरस के कुछ मामलों की पुष्टि के बाद मार्च माह में विदेशी पर्यटकों की संख्या में भारी कमी आ सकती है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को करीब 3200 पर्यटक मेहरानगढ़ देखने पहुंचे जिनमें विदेशी पर्यटकों की संख्या 750 थी। विदेशी पर्यटक भारत पहुंचने तक यहां कोरोना वायरस का कोई असर नहीं देखा गया था। लेकिन जैसे-जैसे मामले सामने आ रहे हैं बुकिंग कैंसिल होती जा रही है। हाल ही में भारत में तीन चार कोरोना संक्रमित मामले आने से पहले इंडिया के लिए कोई हेल्थ एडवाइजरी जारी नहीं की गई थी। विदेशों से लोग आसानी से आ रहे थे।

जोधपुर आए थे जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस संदिग्ध इटालियन दंपती, होटल में हुई स्क्रीनिंग

संदिग्ध की रिपोर्ट नेगेटिव
इस बीच, मथुरादास माथुर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती इरान से आए संदिग्ध रोगी की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर मेडिकल कॉलेज व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। एमडीएम अस्पताल में भर्ती मूलत: शेरगढ़ और हाल जोधपुर के पहाडगज़ निवासी रोगी को भर्ती कर नमूना जांच के लिए सोमवार को जयपुर भेजा गया था।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग