3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

Nepal Gang : नेपाल की गैंग हिसार में भी लूट चुकी है लाखों के जेवर

- चाय में विषाक्त पदार्थ मिलाकर लूटा था 20 तोला सोना व चांदी- रिमांड पर चल रहे नेपाली युवक से पूछताछ में खुलासा, पत्नी हो चुकी है गिरफ्तार

Google source verification

जोधपुर।
एयरपोर्ट थानान्तर्गत (Police station Airport) अरविंद नगर (Arvind nagar) सेक्टर-बी स्थित हैण्डीक्राफ्ट व्यवसायी (Handicraft businessman Ashok Chopra) अशोक चोपड़ा के मकान में जहरखुरानी कर ढाई-तीन करोड़ रुपए के आभूषण (Crores of Jwellery robbery after poisoning) चोरी करने वाली नेपाल की गैंग (nepal’s gang robbed crores of jwellery in Handricraft businessman’s house) देश में कई जगह वारदात कर चुकी है। रिमाण्ड पर चल रहे खेम बहादुर, उसकी पत्नी तुलसी व अन्य ने गत फरवरी में हरियाणा के हिसार में एक व्यक्ति के परिवार को चाय में विषाक्त पदार्थ पिलाकर लूट की थी। (Nepal’s gang robbed in Hisaar also)
पुलिस के अनुसार प्रकरण में नेपाल निवासी खेम बहादुर रिमाण्ड पर है। उसने फरवरी में अपनी पत्नी तुलसी के साथ मिलकर हिसार में एक परिवार को विषाक्त चाय पिलाई थी। फिर मकान से पांच लाख रुपए, बीस तोला सोना व चांदी के आभूषण लूटे लिए थे। इस मामले में हिसार पुलिस ने तुलसी को गिरफ्तार किया था। जबकि पति खेम बहादुर अभी तक फरार है। इसके अलावा देश के कुछ और शहरों में भी जहरखुरानी करने का पता लगा है।
कोर्ट की अनुमति से खोली जाएगी तिजोरी
प्रकरण में पुलिस अब तक अधिकांश सोना-चांदी व डायमण्ड ज्वैलरी के साथ-साथ विदेशी मुद्रा व 1.21 लाख रुपए बरामद कर चुकी है। वहीं, व्यवसायी की तिजोरी भी कुचामन में लावारिस हालत में बरामद की गई थी। जिसे सील किया गया है। कोर्ट के आदेश से इसे खोला जाएगा। फिर परिजन से सत्यापन कराया जाएगा।
महिला सहित तीन आरोपियों को रिमाण्ड बढ़ाया
थानाधिकारी कैलाश बिश्नोई ने बताया कि प्रकरण में गिरफ्तार नेपाल निवासी लक्ष्मी उर्फ मुन्ना बहादुर थापा, धर बहादुर थापा व मंजिल उर्फ झंकर को रिमाण्ड अवधि समाप्त होने पर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीनों को दो-दो दिन रिमाण्ड और बढ़ाने के आदेश दिए गए। अमरसिंह व खेम बहादुर पहले से रिमाण्ड पर हैं।