9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए एडीईओ ने डीईओ बन पदनाम पर हस्ताक्षर कर कर्मचारी किया रिलीव

    -प्रारंभिक शिक्षा विभाग का मामला, एडीईओ को मिला नोटिस
less than 1 minute read
Google source verification
नए एडीईओ ने डीईओ बन पदनाम पर हस्ताक्षर कर कर्मचारी किया रिलीव

नए एडीईओ ने डीईओ बन पदनाम पर हस्ताक्षर कर कर्मचारी किया रिलीव

जोधपुर. जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक कार्यालय में नवपदस्थापित अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (एडीईओ प्रथम) दिलीप सिंह की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के पदनाम पर हस्ताक्षर कर मिड डे मील शाखा में कार्यरत कर्मचारी को रिलीव करने का मामला सामने आया है। इस मामले में खफा डीईओ प्रारंभिक शिक्षा मुख्यालय संतोष ने अपने एडीईओ की अनुशासनहीनता पर उन्हें नोटिस थमा दिया। दरअसल,एडीईओ दिलीपसिंह व राजेश दाधीच मेल आइडी को लेकर विवाद हो गया। इस बात से खफा नए एडीईओ ने राजेश को कार्यमुक्त कर दिया। बिना इजाजत लिए कार्यमुक्ति और उनके पद कॉलम पर खुद के हस्ताक्षर कर दाधीच को रिलीव करने पर डीईओ ने एडीईओ को नोटिस दिया और कहा कि अपने पद से परे उच्च अधिकारी के अधिकार का दुरुपयोग है।

सभी ने दिया अपना तर्क
डीईओ प्राशि मुख्यालय संतोष ने कहा कि मिड डे मील शाखा कार्मिक का कार्य ठीक है। उनको तुरंत हटाने का नोटिस जारी कर दिया। एडीईओ नए आए हैं, उन्हें ऑफिस का कार्य समझना चाहिए। ऐसे तो हर कोई ऐसा करने लग जाएगा। एडीईओ दिलीपसिंह ने कहा कि ये मामला ऑफिस का है, इसमें क्या दिक्कत है। मेरे विभाग के सर्वोच्च अधिकारी प्रेमचंद सांखला है, आप उनसे पूछे। (आगे सवाल पूछे जाने पर फोन कट गया।)। कर्मचारी राजेश दाधीच ने कहा कि मुझे कुछ पता नहीं, क्यों रिलीव किया। एडीईओ रिलीव नहीं कर सकते। डीइओ ने आदेश निरस्त कर दिया। संयुक्त निदेशक पीसी सांखला का कहना है कि मामला ध्यान में नहीं है। बगैर अनुमति हस्ताक्षर नहीं कर सकते।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग