
जोधपुर . प्रदेश में ठप पड़े ड्राइविंग लाइसेंस के कामकाज में फिर से तेजी आएगी। रोजमाल्टा कंपनी ने ठेका अवधि समाप्त होते ही स्मार्ट कार्ड की सप्लाई रोक दी थी। परिवहन मुख्यालय ने 30 मई को ठेका अवधि बढ़ा दी, लेकिन कंपनी ने सप्लाई को सुचारू नहीं किया। नतीजतन जिले में लगभग 2 हजार 250 से अधिक नए लाइसेंस और रिन्यूअल की पैंडेंसी बढ़ गई। ‘पत्रिकाÓ ने स्मार्ट कार्ड के अभाव में नहीं बन पा रहे ड्राइविंग लाइसेंस शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इसके बाद परिवहन विभाग के अधिकारी हरकत में आए और मुख्यालय से स्मार्ट कार्ड की सप्लाई सुचारू करने की मांग की। मुख्यालय के निर्देश के बाद स्मार्ट कार्ड की सप्लाई शुरू की।
खत्म होगा इंतजार
पहले परिवहन विभाग में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और रिन्यू करवाने वालों को फोटो खिंचवाने बाद लाइसेंस के लिए एक सप्ताह तक का इंतजार करना पड़ता था। अब इसकी सप्लाई शुरू होने के बाद फिर से एक-दो दिन में ही लाइसेंस मिलने शुरू हो जाएंगे।