9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जाम रहने वाली सडक़ अब लेगी सांस, पुरानी पार्किंग पद्धति हटी, नए सिरे से होगा निर्धारण

- नगर निगम, सार्वजनिक निर्माण विभाग व पुलिस प्रशासन मिलकर नया प्लान लागू करने में जुटे - अब दुकानों के बाहर फुटपाथ भी पैदल परिवहन के लिए होगा उपयोगी  
2 min read
Google source verification
Jodhpur,parking,jodhpur news,Traffice Police,rajasthan news. rajasthan patrika news,

जाम रहने वाली सडक़ अब लेगी सांस, पुरानी पार्किंग पद्धति हटी, नए सिरे से होगा निर्धारण

जोधपुर.
शहर की सबसे व्यस्त और जाम रहने वाली सडक़ों में से एक नई सडक़ पर नई पार्र्किंग व यातायात पद्धति लागू की जाएगी। पिछली यातायात नियंत्रण बोर्ड की बैठक में हुए निर्णय के बाद सरकारी विभागों ने इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। नई प्रणाली में अब दुकानों के आगे अतिक्रमण की भेंट रहे बरामदों का भी उपयोग किया जाएगा। इसका असर अभी से दिखने लगा है।

नई सडक़ से घंटाघर तक सडक़ के दोनों ओर पार्र्किंग की व्यवस्था कई साल पहले लागू की गई थी। इसमें पार्र्किंग लेन के एक ओर हाथ ठेले चालक खड़े होते हैं तो दूसरी ओर वाहनों की आवाजाही करती थी। लेकिन इससे आम दिनों के साथ त्योहारों के मौके पर कई बार जाम की स्थिति बन जाती थी। जेडीए आयुक्त की अध्यक्षता में गठित यातायात नियंत्रण बोर्ड की बैठक में इस पर मंथन हुआ और पुरानी यातायात व पार्र्किंग व्यवस्था को हटाने का निर्णय किया गया।

अब दूसरी लेन में खड़े होंगे वाहन

सडक़ के समीप पहली लेन में खड़े होने वाले वाहन अब दुकानों से सटी दूसरी लेन में खड़े होंगे। इसके लिए पहली लेन को खाली करवा दिया गया है। दूसरी लेन पर पोल पर वाहनों की पार्र्किंग की संख्या व संकेतक लागू होगा।

तीन विभाग मिलकर करेंगे काम

- पुलिस विभाग पार्र्किंग व्यवस्था को दूसरी लेन में शिफ्ट करने का काम करेगा।
- दुकानों के बाहर बरामदों से अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी नगर निगम को दी जाएगी।

- सडक़ पर पोल लगाकर व संकेतक के जरिए संख्या अंकित करने की कार्रवाई सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से किया जाएगा।

नियमित मॉनिटरिंग भी होगी
नई सडक़ पर पीछे की ओर वाहनों के खड़े होने के बाद संभावना है कि कई हाथ ठेले मुख्य सडक़ के समीप खड़े हो सकते हैं। ऐसे में पुलिस विभाग को नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा गया है। आगामी त्योहारी सीजन से पहले इस यातायात व्यवस्था को पूर्ण रूप से लागू करने की कवायद की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग