
Fashion: सपनाें में नहीं, हकीकत की दुनिया में ही जीते हैं फैशन डिजाइनर
जोधपुर. राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान NIFT का 10वां दीक्षांत समारोह शनिवार को IIT Jodhpur के सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में 189 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गई। बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि अक्सर लोग Fashion Desioner को सपनों की दुनिया में विचरण करने वाला बताते हैं लेकिन वास्तविकता में उनका काम चुनौतीपूर्ण होता है। उन्हें बाजार के डिमांड के अनुरूप अपना प्रोडक्ट तैयार करना पड़ता है। बाजार में टिके रहने के लिए भी Fashion Desioner काफी मेहनत करनी पड़ती है। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय कपड़ा व रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोस ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। निफ्ट के महानिदेशक शांतनु ने दीक्षांत भाषण में कहा कि विद्यार्थी नई तकनीक और कौशल विकसित करके नए आयाम स्थापित कर सकते हैं। निफ्ट जोधपुर के निदेशक जीएचएस प्रसाद ने वार्षिक अकादमी की रिपोर्ट प्रस्तुत की। अंत में संयुक्त निदेशक अनिल कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कुल 189 विद्यार्थियों को मिली डिग्री
- 35 मास्टर ऑफ फैशन मैनजमेंट
- 27 बीएफ टेक विभाग
- 32 एडी विभाग
- 29 एफसी विभाग
- 32 एफडी विभाग
- 34 टीडी विभाग
निफ़्ट जोधपुर 2021 के स्नातक
- निफ्ट असाधारण सेवा पुरस्कार: प्रशांत चौरसिया अरोड़ा
- निफ्ट बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर एवार्ड: आस्था अरोड़ा्
शैक्षणिक उपलब्धि पुरस्कार 2021
कक्षा -------- प्रथम वरियता पुरस्कार------- द्वितीय वरियता पुरस्कार
1 बीएफटी-एपी ------- आस्था अरोरा ------- वेदिका शर्मा
2 एमएफएम -------केएम एकता विश्वकर्मा ------- क्षिप्रा गर्ग
3 बीडेस एफएलए-------सची पाण्डेय -------हिमांशु कुमार
4 बीडेस एफसी ------- रक्षिता श्रीवास्तव -------डिंकल ठक्कर
5 बीडेस एफडी -------प्रशांत चौरसिया -------आदित्य मुखर्जी
6 बीडेस टीडी -------एलिज़ा नंदा -------रोशनी तिलवानी
सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक उपलब्धि पुरस्कार 2021
कक्षा ------- विद्याथीZ
1 बीएफटी-एपी -------वेदिका शर्मा
2 एमएफएम -------गिनू मरीयम जोसेफ
3 बीडेस एफएलए -------गहना आर दोसी
4 बीडेस एफसी -------मुस्कान कसात
5 बीडेस एफडी -------प्रशांत चौरसिया
6 बीडेस टीडी -------अर्शिया शर्मा
Published on:
10 Apr 2022 07:45 pm
