1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर रेंज में पुलिस के नौ उप निरीक्षक बर्खास्त

- एसआइ भर्ती-2021 में पेपर लीक प्रकरण: हिस्ट्रीशीटर की बेटी सहित तीन महिलाएं भी शामिल

less than 1 minute read
Google source verification
IG Vikas Kumar

आइजी रेंज जोधपुर विकास कुमार

जोधपुर.

उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2021 में पेपर लीक मामले में गिरफ्तार नौ उप निरीक्षकों को पुलिस महानिरीक्षक (रेंज) जोधपुर विकास कुमार ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया। इनमें हिस्ट्रीशीटर की पुत्री सहित तीन महिला थानेदार भी शामिल हैं। इससे पहले पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में पदस्थापित चार थानेदारों को भी बर्खास्त किया गया था।

आइजी (रेंज) जोधपुर विकास कुमार ने बताया कि एसआइ भर्ती परीक्षा-2021 में पेपर लीक किया गया था। एसओजी ने पिछले साल 3 मार्च 2024 को एफआइआर दर्ज कर पेपर लीक से परीक्षा पास करने वाले थानेदारों को गिरफ्तार किया था, जो बाद में निलम्बित किए गए थे। इन्हें अलग-अलग जिलों में पदस्थापित किया गया था। अब राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा नियम 1989 के नियम 15, 39 के संदर्भ व राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण व अपील) 1958 के नियम 19 (ii) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जोधपुर रेंज के पांच जिलों में पदस्थापित एसआइ प्रशिक्षु को पुलिस से सेवा से पदच्युत (डिसमिस्सलप्रॉम सर्विस) किया गया है।

इनको किया बर्खास्त

- गोपीराम पुत्र किशनाराम जांगू निवासी सिहागों की बेरी, बाड़मेर। पदस्थापित जोधपुर ग्रामीण।

- चंचल पुत्र श्रवणराम बिश्नोई, निवासी फिटकासनी, जोधपुर। पदस्थापित बाड़मेर।

- अजय पुत्र बाबूलाल बिश्नोई, निवासी भवाद, जोधपुर। पदस्थापित जालोर।

- दिनेश कुमार पुत्र गंगाराम बिश्नोई, निवासी कबूली, बाड़मेर। पदस्थापित जालोर।

- नरेश पुत्र भैराराम बिश्नोई, निवासी मालवाड़ा, जालोर।पदस्थापित सिरोही।

- प्रियंका बिश्नोई, निवासी देवदा, जालोर। पदस्थापित सिरोही।

- दिनेश कुमार पुत्र भागीरथराम बिश्नोई, निवासी देवदा, जालोर। पदस्थापित सिरोही।

- हरखू जाट, निवासी केरनाडा, बाड़मेर। पदस्थापित जैसलमेर।

- सुरेन्द्र कुमार पुत्र मोहनलाल बिश्नोई, निवासी दांता सरनाऊ, जालोर। पदस्थापित जैसलमेर।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग