9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंत्रिमंडल की पहली सूची में गहलोत का ‘घर’ खाली हाथ!

जोधपुर में कांग्रेस विधायकों में सभी नए चेहरे, कोई नहीं बना मंत्री  
2 min read
Google source verification
gehlot government

gehlot government

जोधपुर. प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बारह दिन बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के घर जोधपुर जिले में जीत का सेहरा बंधवाने वाली छह सीटों से एक भी मंत्री पद तक नहीं पहुंचा। गहलोत के घर से न किसी को केबिनेट टीम में जगह मिली और न हीं कोई राज्यमंत्री बन पाया। हालांकि नए चेहरे होने के साथ तीन विधायक तो कांग्रेस के कद्दावर नेताओं के परिवारों से हैं। जबकि इस बार जोधपुर जिले में कांग्रेस का प्रदर्शन भी गत विधानसभा चुनावों के मुकाबले उम्दा रहा। जिले की 10 विधानसभा सीटों में 7 कांग्रेस की झोली में गई हैं। वहीं एक सीट सरदारपुरा से जीतकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधायक हैं।

इनसे थी उम्मीद

गहलोत की टीम में इस बार जोधपुर के 6 चेहरों में से एक-दो की मंत्री बनने की पूरी उम्मीद थी। जोधपुर शहर से विधायक मनीषा पंवार को युवा चेहरे के रूप में मंत्री पद का दावेदार माना जा रहा था। वहीं लोहावट विधायक किसना राम विश्नोई को गहलोत के बाद बड़ी जीत के लिए दावेदार समझा जा रहा था। क्योंकि किसनाराम ने लोहावट से मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर को हराया। लूनी से महेंद्र विश्नोई दिवंगत रामसिंह विश्नोई के पौत्र व युवा चेहरे थे, लेकिन उन्हें भी जगह न मिली।


ओसियां से दिव्या मदेरणा कांग्रेस के कद्दावर नेता परसराम मदेरणा की पौत्री हैं, उन्होंने संसदीय सचिव भैराराम सियोल को हराया। शेरगढ़ से मीना कंवर कांग्रेस के दिवंगत खेतसिंह राठौड़ के परिवार से होने के नाते मंत्रिमंडल में शामिल करने के कयास थे। बिलाड़ा से हीराराम मेघवाल को गहलोत से नजदीकियों के कारण जोड़ कर मंत्री बनने की उम्मीद जताई जा रही थी। दूसरी ओर उन्होंने राज्यमंत्री अर्जुनलाल गर्ग को भी हराया।

पिछली सरकार में ये मंत्री बने

गत भाजपा सरकार के राज में जोधपुर के लोहावट विधानसभा क्षेत्र से गजेंद्र सिंह खींवसर केबिनेट में, भेराराम संसदीय सचिव तो बिलाड़ा से अर्जुनलाल गर्ग राज्यमंत्री और उसके बाद भोपालगढ़ से कमसा मेघवाल राज्यमंत्री बनी। इस बार जोधपुर की झोली शुरुआती दौर में खाली रही है।

जोधपुर संभाग से 2 केबिनेट मंत्री तो एक राज्यमंत्री बनेंगे

गहलोत सरकार की टीम में बायतू से हरीश चौधरी और पोकरण से सालेह मोहम्मद को केबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। राज्य मंत्री के लिए सांचौर से सुखराम विश्नोई को शामिल किया गया है।

संभाग में ये रहा था कांग्रेस का हाल

बाड़मेर में 7 में 6
जैसलमेर में 2 में से 2
जालोर में 5 में से 1
सिरोही में 3 में से कोई नही
पाली में 6 में से कोई नही
जोधपुर में 10 में से 7

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग