9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस विवि को जन्म देकर अनाथ कर गई गहलोत सरकार, 5 साल से बगैर कुलपति के हो रहा संचालन

वर्ष 2012 में गहलोत सरकार ने शुरू किया था, अब तक केवल एक ही कुलपति पद पर रहे, प्रदेश के पहले पुलिस विश्वविद्यालय की उम्र 8 साल, 5 साल से बगैर कुलपति के चल रहा, कार्यवाहक कुलपति पुलिस महानिदेशक (जेल) 31 मई को होने जा रहे सेवानिवृत्त  
less than 1 minute read
Google source verification
no permanent vice chancellor ar sardar patel police university jodhpur

पुलिस विवि को जन्म देकर अनाथ कर गई गहलोत सरकार, 5 साल से बगैर कुलपति के हो रहा संचालन

गजेंद्रसिंह दहिया/जोधपुर. वर्ष 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जोधपुर में सरदार पटेल पुलिस, सुरक्षा एवं दाण्डिक न्याय विश्वविद्यालय की शुरुआत तो कर दी गई लेकिन इन 8 सालों में अब तक केवल 3 साल ही कुलपति की कुर्सी पर कोई काबिज रहा। वर्ष 2012 से 2015 तक आईपीएस एमएल कुमावत कुलपति थे। उनके जाने के पांच साल बाद अब तक विवि को उसका मुखिया नहीं मिला है। विवि के संक्षिप्त इतिहास में फिलहाल कुमावत ही प्रथम व अंतिम कुलपति है।

4 बार विज्ञापन जारी, टाले गए
पुलिस विवि की ओर से कुलपति पद के लिए पांच साल में चार बाद विज्ञापन जारी हुए लेकिन वे अलग-अलग कारणों से टाल दिए गए।

कुलपति के इंटरव्यू के दिन लॉक डाउन
गत 22 मार्च को जयपुर में पुलिस विवि के लिए साक्षात्कार होने थे, लेकिन इस दिन प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण के कारण लॉक डाउन लागू कर दिया।

कार्यवाहक कुलपति भी अब नहीं रहेंगे
वर्तमान में पुलिस विवि में कार्यवाहक कुलपति का पदभार पुलिस महानिदेशक (जेल) डॉ. एनआरके रेड्डी के पास है। वे 31 मई को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।

इनका कहना है
'मैं उम्मीद करता हूं कि इस महीने पुलिस विवि को स्थाई कुलपति मिल जाएगा। प्रक्रिया चल रही है।'

-डॉ. एनआरके रेड्डी, पुलिस महानिदेशक (जेल) व कार्यवाहक कुलपति

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग