9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CORONA IMPACT: बिक्री नहीं, बाहर फेंकनी पड़ रही फल-सब्जियां

- पावटा मंडी के 560 फुटकर व्यापारियों पर आर्थिक संकट - मंडी खुलने के समय पाबन्दी के चलते नहीं बिक रहा माल
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

May 06, 2021

CORONA IMPACT: बिक्री नहीं, बाहर फेंकनी पड़ रही फ ल-सब्जियां

CORONA IMPACT: बिक्री नहीं, बाहर फेंकनी पड़ रही फ ल-सब्जियां

जोधपुर।

कोरोना काल में रोज कमाकर खाने वाले पावटा सब्जी मंडी के फल-सब्जी विक्रेताओं पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इन दिनों सब्जी मंडी में दुकान खोलने व बंद करने की समय सीमा कम करने से दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। ग्राहकी के अभाव में सब्जियों का खराबा हो रहा है और अधिकांश फल-सब्जियां बिना बिके ही खराब होने के कारण बाहर फेंकनी पड़ रही है। इससे पावटा मंडी के करीब 560 फुटकर व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

--

ग्राहक ताजी सब्जियां ही खरीदते है

व्यापारियों का कहना है कि ग्राहक ताजी सब्जियां होने पर ही खरीदते है। एक दिन पुरानी सब्जी नहीं खरीदते। विक्रेता दूसरे दिन भदवासिया होलसेल सब्जी मंडी से ताजी सब्जियां लाते है, लेकिन दुकान खोलने के लिए निर्धारित समय सुबह 11 बजे तक पूरे फल-सब्जी नहीं बिक पाते और विक्रेताओं को फिर सब्जियां बाहर फेंकनी पड़ती है।

---

गत लॉकडाउन में सुबह से शाम तक मंडी खोलने के निर्देश

व्यापारियों ने बताया कि गत लॉकडाउन में सुबह से शाम तक सब्जी मंडी खोलने के निर्देश थे, इस बार मंडी खोलने का समय कम कर देने से फल-सब्जियां पूरी तरह नहीं बिक पा रही है और उनको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

---

दुकानें खोलने का समय कम होने से माल की बिक्री कम हो गई व माल खराब हो रहा है। हमने जिला कलक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा उप मंडी पावटा को सुबह 6 से शाम 5 बजे तक खोलने की मांग की है।

नरेन्द्रसिंह परिहार, अध्यक्ष

जोधपुर फल सब्जी व्यापारी विक्रेता (सीटू)

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग