9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव खर्च में सबसे आगे रहे निर्दलीय प्रत्याशी, सबसे अधिक ओसियां से महेंद्रसिंह तो सबसे कम फलोदी के पब्बाराम ने खर्चे

चुनाव प्रचार के खर्च विवरण के दूसरे चरण में सभी प्रत्याशियों के रविवार को वेबसाइट पर अपलोड किया गया। अब प्रत्याशी चुनाव प्रचार के खर्च का आखरी विवरण पांच दिसम्बर को देंगे।
3 min read
Google source verification
elections in rajasthan 2018

Rajasthan Ka Ran, raj election 2018, Rajasthan Elections 2018, elections in Rajasthan, jodhpur news, jodhpur news in hindi

रणवीर चौधरी/जोधपुर. जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र में में निर्दलीय प्रत्याशियों ने त्रिकोणीय मुकाबला बना रखा है। चुनाव प्रचार में सबसे ज्यादा रुपए भी निर्दलीय प्रत्याशी ने खर्च किए। ओसियां से निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्रसिंह भाटी ने 7 लाख 59 हजार 688 रुपए चुनाव प्रचार में खर्च किए। जबकि सबसे कम फलोदी से भाजपा के प्रत्याशी पब्बाराम ने 1 लाख 51 हजार 68 रुपए खर्च किए। चुनाव प्रचार के खर्च विवरण के दूसरे चरण में सभी प्रत्याशियों के रविवार को वेबसाइट पर अपलोड किया गया। अब प्रत्याशी चुनाव प्रचार के खर्च का आखरी विवरण पांच दिसम्बर को देंगे।


रैली में 1.11 लाख खर्च, 90 हजार रुपए आयोग ने जोड़े

भोपालगढ़ से भाजपा प्रत्याशी कमसा मेघवाल ने 29 नवम्बर तक 2 लाख 23 हजार 520 रुपए चुनाव प्रचार में खर्च किए। इनमें सबसे ज्यादा रैली व वाहनों पर खर्च किया। 24 नवम्बर को आयोजित रैली में 1 लाख 11 हजार 156 रुपए खर्च किए। हिसाब में अंतर आने पर चुनाव आयोग ने संशोधन कर 90 हजार 315 रुपए जुड़वाए।

हेलीकॉप्टर का खर्चा जोड़ा

भोपालगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी भंवर बलाई ने 1 लाख 59 हजार 907 रुपए खर्च किए। इनमें सबसे ज्यादा खर्च उनके खाते में जुड़ा हेलीकॉप्टर का खर्च है। इसके अलावा उन्होंने प्रचार के लिए पेम्पलेट व वाहनों पर खर्च किया।

खर्च में भी त्रिकोणिय मुकाबला

भोपालगढ़ से आएलपी के प्रत्याशी पुखराज गर्ग दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों से चुनाव खर्च में भी मुकाबला कर रहे है। गर्ग ने 29 नवम्बर तक 2 लाख 15 हजार 394 रुपए खर्च किए है।

सोशल मीडिया में प्रचार पर 60 हजार रुपए खर्च

लोहावट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह खींवसर ने 3 लाख 31 हजार 962 रुपए। इनमें से सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए गुडग़ांव की एक फर्म को 60 हजार रुपए में काम दिया है। हालांकि रुपए अभी बकाया है।

2 हजार रुपए समोसों पर

लोहावट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी किसनाराम बिश्नोई ने 1 लाख 70 हजार 701 रुपए खर्च किए। इनमें से 2 हजार रुपए समोसे पर खर्च किए।

गर्ग ने वाहनों पर किया सबसे ज्यादा खर्च

बिलाड़ा से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन लाल गर्ग ने 5 लाख 9 हजार 171 रुपए। इनमें सबसे ज्यादा खर्च वाहनों पर किया हैं। वहीं चुनाव आयोग ने हिसाब में 12 हजार 825 रुपए संशोधित कर जुड़वाए।
डेढ़ लाख रुपए जुड़वाए आयोग ने बिलाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी हीराराम मेघवाल ने 4 लाख 26 हजार 25 रुपए खर्च किए। आयोग ने खर्च में संशोधन कर 154008 रुपए जुड़वाए। हीराराम चुनाव प्रचार में हर दिन वाहनों पर करीब 6 हजार रुपए से ज्यादा खर्च कर रहे हैं।


3.71 लाख विज्ञापन पर खर्च

शहर विधानसभा क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी अतुल भंसाली ने 4 लाख 75 हजार 608 रुपए। इनमें से 3 लाख 71 हजार 459 रुपए विज्ञापन पर खर्च कर दिए।

राहुल गांधी के दौरेे का खर्च अगली बार देना होगा

शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा पंवार ने 30 नवम्बर तक 2 लाख 17 हजार 616 रुपए खर्च किए। आयोग ने मकराना मोहल्ला व इसाकियां स्कूल में जनसम्पर्क का 38709 रुपए जुड़वाए। वहीं राहुल गांधी की सभा में स्टार प्रचारकों का खर्चा अगामी विवरण में देने का नोट डाला है।

वोटव लिस्ट की फॉटो कॉपी पर 21 हजार 381 रुपए
लूणी से भाजपा प्रत्याशी जोगाराम पटेल ने 4 लाख 11 हजार 65 रुपए। इनमें से वोटिंग लिस्ट की फोटो कॉपी पर 21 हजार 381 रुपए खर्च किए।

खर्च में चतुर्षकोणीय मुकाबला
लूणी से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र बिश्नोई ने 7 लाख 52हजार 682 रुपए। बसपा से पप्पूराम ने 5 लाख 16 हजार 570 रुपए। आरएलपी से भंवरलाल ने 5 लाख 45 हजार 78 रुपए।

खर्च में भी त्रिकोणिया मुकाबला
फलोदी से भाजपा के पब्बाराम ने 1 लाख 51 हजार 68 रुपए। जिले में सबसे कम चुनाव खर्च इनका है।

कांग्रेस से महेश व्यास ने 6 लाख 90 341 रुपए।

निर्दलीय प्रत्याशी कुम्भ सिंह ने 4 लाख 12 हजार 387 रुपए।

वाहनों व विज्ञापन पर सबसे ज्यादा खर्च
सरदारपुरा से भाजपा के शंभू सिंह खेतासर ने 6 लाख 31 हजार 332 रुपए।

जनसम्पर्क सभा में सबसे ज्यादा खर्च
शेरगढ़ से भाजपा के बाबू सिंह राठौड़ ने 6 लाख 64 हजार 898 रुपए खर्च।

कांग्रेस से मीना कंवर ने 2 लाख 58 हजार 46 रुपए। सबसे ज्यादा वाहनों व जनसम्पर्क सभा में।


कार्यालय में खाने-पीने व प्रचार सामग्री पर खर्च

सूरसागर से कांग्रेस के अयूब खान ने 2 लाख 56 हजार 38 रुपए।
भाजपा से सूर्यकांता व्यास ने 3 लाख 47 हजार 703 रुपए। दोनों प्रत्याशियों ने कार्यालय में खाने-पीने व प्रचार सामग्री पर सबसे ज्यादा खर्च किया।

यहां खर्च में निर्दलीय सबसे आगे
ओसियां में निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्र सिंह भाटी 7 लाख 59 हजार 688 रुपए। निर्दलीय प्रत्याशी होने के बावजूद चुनाव में सबसे ज्यादा खर्च किया। कांग्रेस से दिव्या मदेरणा ने 6 लाख 16 हजार 826 रुपए। भाजपा से भैराराम चौधरी ने 4 लाख 49 हजार 827 रुपए।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग