9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश के 12 स्कूल के प्रिंसिपल को नोटिस, जानिए कारण

अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक सुरेश चंद्र ने प्रदेश की 12 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस
less than 1 minute read
Google source verification
अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक सुरेश चंद्र ने प्रदेश की 12 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस

प्रदेश के 12 स्कूल के प्रिंसिपल को नोटिस, जानिए कारण


कर्मचारियों को मॉडल स्कूल में प्रतिनियुक्ति होने के बावजूद नहीं किया था रिलीव

जोधपुर. राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् की ओर से स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालयों में प्रतिनियुक्ति पर 12 शिक्षक, लैब असिस्टेंट व कनिष्ठ सहायक को लगाया गया था। इन कर्मचारियों को इनके प्रिंसिपल ने रिलीव ही नहीं किया। जिसको अनुशासनहीनता मानते हुए राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् ने इन 12 स्कूलों के प्रिंसिपल को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।

अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक सुरेश चंद्र ने प्रदेश की 12 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस कारण 12 मॉडल विद्यालयों में शिक्षकों के पद ही खाली पड़े हैं। दूसरी ओर सरकार ने सभी 12 कार्मिकों की प्रतिनियुक्ति भी संबंधित स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों में निरस्त कर दी है। सभी प्रिंसिपल से 3 तीन दिन के भीतर उत्तर मांगा गया है।

इन स्कूल के प्रिंसिपल को मिला नोटिस
राआउमावि दीनगढ़ धनाऊ बाड़मेर, शहीद मोहनराम जोहर रामउमावि मोटाई फलोदी जोधपुर, राउमावि बिलाड़ा जोधपुर, राआउमावि जोतरुहल्ला पहाड़ी भरतपुर, राआउमावि कुरज रामसमंद, राउमावि बीजवाड चौहान मुण्डाव अलवर,

राउप्रावि महादेवकलां बलवाड़ा डूंगरपुर, रामावि किशननगर जैतारण पाली, राउप्रावि-7जी छोटी श्रीगंगानगर, राउमावि गुडालास पाली, राउमावि बस्सी चितौडगढ़़ और राउमावि रिछेड़ कुंभलगढ़ राजसमंद के प्रिंसिपल को नोटिस मिला है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग