9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजफैड से बदला फैसला : अब उपज बेचने से वंचित नहीं रहेंगे हजारों बटाईदार किसान

बिलाड़ा .किसान संघ की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए राजफैड ने जून-जुलाई के अनुबंध के आधार पर समर्थन मूल्य पर ही सरकारी खरीद का फैसला बदलते हुए इसमें रियायत दे दी है।
less than 1 minute read
Google source verification
Now farmers will not be deprived of selling yield

राजफैड से बदला फैसला : अब उपज बेचने से वंचित नहीं रहेंगे हजारों बटाईदार किसान

बिलाड़ा (जोधपुर) . किसान संघ की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए राजफैड ने जून-जुलाई के अनुबंध के आधार पर समर्थन मूल्य पर ही सरकारी खरीद का फैसला बदलते हुए इसमें रियायत दे दी है। अब किसी भी समय के अनुबंध के आधार पर किसान अपनी उपज खरीद केन्द्रों पर बेच सकेंगे। इस फैसले हजारों बटाईदार किसान अपनी उपज बेच पाएंगे।

नए नियम के बाद किसानों ने राहत ली और शुक्रवार को खरीद केन्द्रो पर मूंग तुलवाया। फैसला वापस लेने के बाद से अब तक बिलाड़ा में 125 से अधिक बटाईदार किसान अपना मूंग तुलवा चुके है।

राजफैड की मुख्य प्रबंधक डॉ वीणा प्रधान ने 31 दिसंबर को किसान एवं बटाईदार के बीच अनुबंध अवधि को लेकर नया निर्देश कर दिया था। जिसके तहत पांच माह से अधिक पुराने अनुबंध वाले बटाईदार किसान ही अपनी उपज बेच पा रहे थे। यह आदेश आने पर खरीद केन्द्रो ने बटाईदार किसानों का मूंग खरीदना बंद कर दिया था। किसानों को खरीद के साथ पूर्व में बेचे गए मूंग खरीद के भुगतान की भी चिंता सताने लगी थी। इसके चलते आंदोलन की चेतावनी दे ड़ाली थी। राजस्थान पत्रिका ने भी इसे प्रमुखता से प्रकाशित कर यह मुद्दा उठाया था।

जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने इस मामले में किसानों के पक्ष में बात रखते हुए राजफैड की प्रबंध संचालक डॉ. वीणा प्रधान से बातचीत की। इसके बाद नेफेड प्रबंध संचालक नया आदेश जारी कर कहा कि राजफैड द्वारा समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन की खरीद के संबंध में भूमि मालिक एवं बटाईदार के बीच अनुबंध का निष्पादन बुवाई के समय करने बाबत जारी आदेश प्रत्याहारित किए जाते हैं। पूर्व में जारी निर्देशानुसार ही अपनी तिलहन-दलहन की उपज तुलवाई करवाई जाए।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग