9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब राशन की दुकानों पर मिलेगा केर व केर का आचार

फलोदी (जोधपुर) . राशन की दुकानों पर अब जल्द ही केर व केर का आचार भी मिलने लगेगा। यह सामग्री राजीविका मिशन के तहत चलने वाले स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार की जाएगी।
less than 1 minute read
Google source verification
 Now pickles of ker will be available at ration shops

अब राशन की दुकानों पर मिलेगा केर व केर का आचार

फलोदी (जोधपुर) . राशन की दुकानों पर अब जल्द ही केर व केर का आचार भी मिलने लगेगा। यह सामग्री राजीविका मिशन के तहत चलने वाले स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार की जाएगी। पंचायत समिति सभागार में सोमवार को आयोजित राशन डीलर्स की बैठक व प्रशिक्षण में यह जानकारी दी गई।


राशन डीलर्स को विभागीय पावर पॉइंट प्रजेटेंशन एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से वर्तमान सार्वजनिक वितरण प्रणाली में आ रहे नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी।

राजीविका के ब्लॉक परियोजना प्रबंधक सौरभ चक्रवती ने बैठक में बताया कि राजीविका मिशन के तहत चलने वाले महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से केर व केर का आचार तैयार करवाया जा रहा है। यह केर व केर का आचार राशन की दुकानों के माध्यम से उपभोक्ताओं को बेचा जाएगा।


यह दिया प्रशिक्षण
राशन डीलरों की बैठक के दौरान रसद विभाग के प्रवर्तन अधिकारी पारस मेघवाल ने राशन डीलरों की राशन वितरण से संबंधित समस्याएं सुनी तथा राशन दर्पण मोबाइल एप्प, पौस मशीन पर ई-केवाईसी की सुविधा, पौस मशीन का वार्षिक रख-रखाव, सूचना प्रौद्योगिकी आदि की विस्तृत जानकारी दी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग