9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब संस्था प्रधान बांटेंगे लैपटॉप

आचार संहिता लगने के बाद बदला लैपटॉप वितरण समारोह का कार्यक्रम
less than 1 minute read
Google source verification
Now the headmaster will distribute laptops

अब संस्था प्रधान बांटेंगे लैपटॉप

जोधपुर. गार्गी पुरस्कार वितरण के बाद राज्य सरकार की ओर से लैपटॉप वितरण समारोह आयोजित किया जाना था, लेकिन आचार संहिता लगने से ऐसा नहीं हो सका। अब शिक्षा विभाग को प्राप्त लैपटॉप स्कूल स्तर पर संस्था प्रधान बांटेंगे। जोधपुर में जिला स्तरीय समारोह कर कक्षा 8, 10, 12 सहित प्रवेशिका व वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के राज्य व जिला स्तरीय चयनित होनहार विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए जाने थे। शिक्षा विभाग को कुल 1047 लैपटॉप जोधपुर जिले के लिए प्राप्त हुए है। इनमें 833 ग्रामीण और शेष जोधपुर शहर के लिए हैं। शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी सुरेन्द्रसिंह ने बताया कि सभी स्कूलों में लैपटॉप वितरण शीघ्र आरंभ कर दिया जाएगा। जिले के संबंधित अधिकारियों तक के लैपटॉप पहुंचा दिए गए है। वर्ष लैपटॉप वितरण अप्रेल में हुआ था। जबकि चुनाव के चलते यह कार्यक्रम इस बार अक्टूबर माह में रखा गया। इस बार गार्गी पुरस्कार समारोह भी बसंत पंचमी की बजाय अक्टूबर में आयोजित किया गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग