9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में नर्सिंग निदेशालय की स्थापना सहित 11 मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर जाने की चेतावनी

राजस्थान नर्सेज संघर्ष समिति के आह्वान पर जोधपुर में नर्सिंग निदेशालय की स्थापना सहित 11 सूत्रीय मांगपत्र को लेकर महात्मा गांधी अस्पताल में नर्सिंग अधिकारी सातवें दिन भी क्रमिक अनशन पर बैठे।
2 min read
Google source verification
जोधपुर में नर्सिंग निदेशालय की स्थापना सहित 11 मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर जाने की चेतावनी

जोधपुर में नर्सिंग निदेशालय की स्थापना सहित 11 मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर जाने की चेतावनी

सातवें दिन भी क्रमिक अनशन पर बैठे नर्सिंग अधिकारी, गाया रघुपति राघव राजा राम भजन
जोधपुर. राजस्थान नर्सेज संघर्ष समिति के आह्वान पर जोधपुर में नर्सिंग निदेशालय की स्थापना सहित 11 सूत्रीय मांगपत्र को लेकर महात्मा गांधी अस्पताल में नर्सिंग अधिकारी सातवें दिन भी क्रमिक अनशन पर बैठे। अनशन स्थल पर रघुपति राघव राजा राम भजन गाकर सत्याग्रह को आगे बढ़ाया। संघर्ष समिति को मांगों पर अमल नहीं किए जाने पर भूख हड़ताल पर चले जाने की चेतावनी दी है।
राजस्थान नर्सेज संघर्ष समिति जोधपुर का 11 सूत्रीय मांगपत्र को लेकर 52 दिन से गांधीवादी तरीके से आंदोलन चल रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को महात्मा गांधी अस्पताल में सात नर्सिंग अधिकारी क्रमिक अनशन पर बैठे। अनशन पर सुनील दाधीच, कासिफ, वनिता पुरोहित, अनुज, मधु वर्मा, ब्लेसी इलियास तथा बस्ती राम बैठे।
प्रमुख मांगें
- जोधपुर में नर्सिंग निदेशालय की स्थापना।
- नर्सिंग कैडर का पुनर्गठन किया जाए।
- संविदा-यूटीबी सेवा को नियमित सेवा में जोड़ें।
- वेतन विसंगतियां दूर कर केंद्र के समान वेतन-भत्ते।
- नर्सिंग अधिकारियों का गृह जिले में पदस्थापन।
- ठेका प्रथा बंद कर नियमित भर्ती हो।
- टाइम बाउंड डीपीसी।
- नर्सिंग अधिकारियों को भी तीन वर्ष उच्च अध्यन की अनुमति।
- नर्सिंग अधिकारियों को दवा लिखने का अधिकार मिले।
- नर्सिंग स्टूडेंट का मासिक भत्ता बढ़ाया जाए।
- ड्रेस कोड एम्स के समान और वर्दी भत्ता केंद्र या पुलिस विभाग के समान।
- अस्पतालो में क्रेच व्यवस्था...स्पष्ट जॉब चार्ट।

ज्ञापन देते-देते थक गए
आंदोलनरत नर्सिंग अधिकारियों को मांगों पर विचार के लिए राज्य सरकार ने कमेटी बना दी है, लेकिन उन पर अमल होता कहीं नहीं दिख रहा है। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में कर्मचारियों को कोविड काल का बकाया इंसेटिव आज तक नहीं मिल पाया है। इसको लेकर हम ज्ञापन देते-देते थक गए। अब भी अगर कर्मचारियों के हित में कुछ फैसला नहीं हुआ तो भूख हड़ताल पर जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
- जगदीश जाट, अध्यक्ष, राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जोधपुर शहर

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग