
Obesity surgeon Dr. Mohit Bhandari will get IFSO Presidential Award
जोधपुर. लिम्का बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड्स( Limca Book of World Records ) में दर्ज ओबेसिटी सर्जन डॉ. मोहित भंडारी ( Dr. Mohit Bhandari ) को स्पेन ( span ) में इफ्सो प्रेसीडेंशियल अवार्ड ( IFSO Presidential Award ) से नवाजा जाएगा। उन्हें आइएफएसओ लाइव सर्जरी कार्यशाला ( IFSO Live Surgery Workshop ) के दौरान यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
वे स्पेन ( span ) के क्लीनिको सेन कार्लोस अस्पताल में भर्ती 219 किलो वजनी डायबिटीज ( diabetes ) , हाइपरटेंशन ( hypertension ) और स्लीप एपनिया ( Sleep apnea ) जैसे रोगों से ग्रस्त महिला की गेस्ट्रिक बाइपास सर्जरी ( gastric bypass surgery ) करेंगे। डॅा. भंडारी के अनुभव के कारण उनसे यह जटिल ऑपरेशन करने का विशेष आग्रह किया गया है। उन्हें स्पेनिश मेडिकल यूनिवर्सिटी से सर्जरी के लिए विशेष लाइसेंस प्रदान किया गया है। डॉ. भंडारी जर्मनी, बैल्जियम, चीन और आस्ट्रेलिया में भी जीवंत प्रदर्शन कर चुके हैं। वे भारत के एकमात्र एेसे सर्जन हैं, जिन्हें सभी देशों में सर्जरी का लाइसेंस प्राप्त है। डॅा. भंडारी को देश में रोबोटिक आेबेसिटी सर्जरी शुरू करने का श्रेय प्राप्त है। वे मोटापे की 12 हजार से अधिक बेरियाट्रिक सर्जरी कर चुके हैं, यह एशिया महाद्वीप में सर्वाधिक है। उनका नाम लिम्का बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड्स में दर्ज किया जा चुका है।
Published on:
31 Aug 2019 10:33 am
