9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोदाम में गमछे से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

आत्महत्या के कारण का नहीं लग पाया पता
less than 1 minute read
Google source verification
 गोदाम में गमछे से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

गोदाम में गमछे से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

जोधपुर. सदर कोतवाली थानान्तर्गत किल्ली खाना में आचार्यों का बास में एक वृद्ध ने गोदाम में गमछे से फंदा लगाकर मंगलवार को जान दे दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं लग पाया।

पुलिस के अनुसार किल्ली खाना आचार्यों का बास निवासी नंदकिशोर (65) पुत्र लालचंद अग्रवाल सोमवार रात खाना खाने के बाद सोने के लिए प्रथम मंजिल पर बने कमरे में चले गए थे। पुत्र रामलाल चाय पिलाने के लिए मंगलवार सुबह कमरे में गए तो पिता दिखाई नहीं दिए। छत पर भी नहीं थे। तब परिजन पास स्थित गोदाम में गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। पुत्र ने पड़ोसी की छत से जाकर देखा तो पिता गोदाम में बने कमरे में लोहे की कुंदी से फंदे पर लटक रहे थे।

तब सभी गोदाम में पहुंचे, लेकिन उनकी मृत्यु हो चुकी थी। परिजन ने पुलिस को सूचना दी। कार्रवाई के बाद शव मोर्चरी भिजवाया गया। पुत्र की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया गया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग