9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर मिलिट्री स्टेशन में ईरान से आई एक और बुजुर्ग महिला को कोरोना, अब तक 18 लोग पॉजीटिव

जोधपुर मिलिट्री स्टेशन स्थित आर्मी के वेलनेस सेंटर में ईरान से आए एक और भारतीय में कोरोना वायरस मिला है। यह 61 वर्षीय बुजुर्ग महिला है। पिछले तीन दिनों में अब तक ईरान से जैसलमेर और जोधपुर स्थित आर्मी के क्वारेंटाइन कैंप में आए 18 भारतीयों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें से अधिकांश बुजुर्ग है। नौ जने जोधपुर मिलिट्री स्टेशन और नौ जने जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन के है।
2 min read
Google source verification
old woman from iran found corona positive at jodhpur military station

जोधपुर मिलिट्री स्टेशन में ईरान से आई एक और बुजुर्ग महिला को कोरोना, अब तक 18 लोग पॉजीटिव

जोधपुर. जोधपुर मिलिट्री स्टेशन स्थित आर्मी के वेलनेस सेंटर में ईरान से आए एक और भारतीय में कोरोना वायरस मिला है। यह 61 वर्षीय बुजुर्ग महिला है। पिछले तीन दिनों में अब तक ईरान से जैसलमेर और जोधपुर स्थित आर्मी के क्वारेंटाइन कैंप में आए 18 भारतीयों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें से अधिकांश बुजुर्ग है। नौ जने जोधपुर मिलिट्री स्टेशन और नौ जने जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन के है। इनमें से एक व्यक्ति एमडीएम अस्पताल और शेष एम्स जोधपुर में भर्ती है। गौरतलब है कि ईरान में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने के कारण वहां फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार ने विशेष विमान भेजे थे। इसमें से 484 को एयरलिफ्ट करके 15 से 18 मार्च के मध्य जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन लाया गया। इसके बाद दूसरे फेज में मार्च के अंतिम पखवाड़े में 552 भारतीयों को जोधपुर मिलिट्री स्टेशन लाया गया।

ईरान से लाए भारतीयों को अब रखा जाएगा दूर-दूर
ईरान से एयरलिफ्ट कर जैसलमेर व जोधपुर मिलिट्री स्टेशन स्थित क्वारेंटाइन कैंप में लाए गए भारतीयों में से पिछले तीन दिन में ही 18 के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बुधवार को थल सेना की कोणार्क कोर के कमाण्डर लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने जोधपुर की एडीएम सिटी सीमा कविया और सिविल डॉक्टरों के साथ बैठक में हालात की समीक्षा की। बैठक में तय किया गया कि वेलनैस सेंटर में रखे गए भारतीयों में सोशियल डिसटेंसिंग की सख्ती से पालना करवाई जाएगी। इनडोर व आउटडोर खेल भी बंद किए जा सकते हैं। जैसलमेर और जोधपुर मिलिट्री स्टेशन में बनाए गए वेलनैस सेंटर में 1036 भारतीय क्वारेंटाइन हैं। जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन में 15 मार्च, 16 मार्च और 18 मार्च को लाए गए 484 लोगों को रखा गया है, जबकि जोधपुर मिलिट्री स्टेशन में 25 मार्च और 29 मार्च को लाए गए 552 लोग हैं।

सोशियल डिसटेंसिंग की नहीं हुई पालना
जैसलमेर क्वारेंटाइन कैंप में सोशियल डिस्टेंसिंग की पालना सख्ती से नहीं होने की बात सामने आ रही हैं। वहां अधिकांश भारतीय एक साथ बैठकर खाना खा रहे थे। कैरम व काड्र्स और क्रिकेट खेल रहे थे। यहां तक की नवरोज भी मनाने की बात सामने आई। वहां 9 भारतीय पॉजिटिव पाए गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग