9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FARMER NEWS—शासन की बेरुखी से आक्रोशित किसानों का 25 अगस्त को महापड़ाव का ऐलान

- 17 दिन से तहसील मुख्यालयों पर अनिश्चितकालीन धरनों पर डटे है
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Aug 21, 2020

FARMER NEWS---शासन की बेरुखी से आक्रोशित किसानों का 25 अगस्त को महापड़ाव का ऐलान

FARMER NEWS---शासन की बेरुखी से आक्रोशित किसानों का 25 अगस्त को महापड़ाव का ऐलान,FARMER NEWS---शासन की बेरुखी से आक्रोशित किसानों का 25 अगस्त को महापड़ाव का ऐलान,FARMER NEWS---शासन की बेरुखी से आक्रोशित किसानों का 25 अगस्त को महापड़ाव का ऐलान

जोधपुर।

भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में प्रदेशभर के किसान विद्युत अनुदान शुरू कर कोरोनाकाल के 6 माह के विद्युत बिल के माफ करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर 5 अगस्त से जिले की तहसील मुख्यालयों पर अनिश्चितकालीन धरनों पर डटे हुए है। शासन व प्रशासन की बेरुखी व संगठन प्रतिनिधियों द्वारा जयपुर में मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के बावजूद किसानों के प्रति सरकार की असंवेदनशीलता के चलते ओसियां में भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों ने 25 अगस्त को जिला मुख्यालय पर महापड़ाव का ऐलान किया।

संघ के जिलाध्यक्ष नरेश व्यास ने बताया की 17 दिन से धरनों पर बैठे किसानो की सुध नहीं लेकर सरकार ने किसानों के प्रति असंवेशीलता की हद पार कर ली है। किसानों के नाम पर सत्ता में आने वाली सरकार का किसानों के प्रति रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है, ऐसे में आक्रोशित किसानों ने महापड़ाव का निर्णय लिया है।

प्रांत प्रचार प्रमुख तुलछाराम सिंवर के अनुसार किसान 833 रुपए का विद्युत अनुदान शुरू करने व विद्युत बिल माफ ी की मांग को लेकर गत छह माह से विभिन्न प्रकार से किसानों की समस्याओं पर सरकार का ध्यानाकर्षण का प्रयास कर रहे है। किसानों की मांगें नहीं मानने की स्थिति में अब किसान आरपार की लड़ाई के लिए जोधपुर कूच करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग