9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
पूर्व राजमाता कृष्णाकुमारी के निधन पर बेटी व पूर्व सांसद चन्द्रेश कुमारी ने यह कहा, देखें वीडियो
Play video

पूर्व राजमाता कृष्णाकुमारी के निधन पर बेटी व पूर्व सांसद चन्द्रेश कुमारी ने यह कहा, देखें वीडियो

प्रदेश के कई मंत्रियों व नेताओं ने पूर्व राजमाता के निधन पर गहरा शोक जताया है
Google source verification


जोधपुर.
मारवाड़ स्टेट के पूर्व राजघराने की राजमाता कृष्णाकुमारी के निधन के बाद न केवल मारवाड़ बल्कि राजस्थान भर में शोक की लहर है। राजमाता की बेटी व पूर्व केन्द्रीय मंत्री चन्द्रेश कुमारी ने राजमाता के निधन को अपूर्णनीय क्षति बताते हुए शोक व्यक्त किया। इसके अलावा प्रदेश के कई मंत्रियों व नेताओं ने राजमाता के निधन पर गहरा शोक जताया है।

जोधपुर की पूर्व सांसद व जोधपुर राजघराने की पूर्व राजमाता कृष्णा कुमारी का निधन हो जाने से जोधपुर सहित पूरे मारवाड़ में शोक की लहर छा गई है । पूर्व राजमाता कृष्णा कुमारी 93 साल की थी । मंगलवार दोपहर 1.30 बजे अंतिम यात्रा उमेद भवन से रवाना होगी। फूलों से सजे सेना के ट्रक में अंतिम यात्रा उम्मेद भवन से सर्किट हाउस , शिप हाउस नागोरी गेट किला रोड होते हुए जसवंत थड़ा पहुंचेगी। जहां शाम 5:00 बजे जोधपुर राजवंश की परंपरा अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पूर्व राजमाता कृष्णा कुमारी के निधन पर प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी, गजेंद्र सिंह शेखावत, विधायक सूर्यकांता व्यास, कैलाश भंसाली, मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा सहित कई सांसदों विधायकों मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है।

पूर्व सांसद और मारवाड़ राजघराने की पूर्व राजमाता कृष्णाकुमारी का सोमवार रात करीब 1.30 बजे निधन हो गया। वे 93 वर्ष की थीं। उन्हें अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से शोक की लहर फै ल गई।

वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थीं। पूर्व सांसद को पक्षाघात के बाद उन्हें गोयल अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनकी देखरेख में जुटी रही। वीवीआईपी कॉटेज रूम को ही आईसीयू बनाया गया, जहां रात करीब 1.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी पार्थिव देह को दोपहर 1.30 बजे उमेद भवन पैलेस परिसर में आम जनता के दर्शन के लिए रखी जाएगी। दोपहर बाद जसवंत थड़ा परिसर में उनका दाह संस्कार किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शिरकत करेंगे।