9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन ने ली पीडि़त परिवार की सुध

तहसीलदार ने रतकुडिय़ा पहुंचकर दिया आश्वासन
less than 1 minute read
Google source verification
मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन ने ली पीडि़त परिवार की सुध

मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन ने ली पीडि़त परिवार की सुध

भोपालगढ़, (पसं). उपखण्ड क्षेत्र के रतकुडिय़ा गांव निवासी पारसराम सेंवर की लीवर की गंभीर बीमारी के चलते पिछले दिनों हुई मौत के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार स्थानीय तहसील प्रशासन ने गुरुवार को रतकुडिय़ा गांव पहुंचकर पीडि़त परिवार की सुध ली। साथ ही पीडि़त परिवार की माली हालत को देखते हुए सरकार की ओर से यथासंभव मदद दिलाने को लेकर भी चर्चा की।
गौरतलब है कि भोपालगढ़ क्षेत्र के रतकुडिय़ा गांव निवासी पारसराम सेंवर पिछले काफी समय से गंभीर लीवर रोग से पीडि़त थे और अहमदाबाद में इलाज के दौरान लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद भी गत दिनों उनकी मौत हो गई थी। ऐसे में भोपालगढ़ निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य जयप्रकाश देवड़ा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर मृतक सेंवर के परिवार की माली हालत से अवगत कराते हुए पीडि़त परिवार की मदद करने की मांग रखी। जिस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भोपालगढ़ उपखंड व तहसील प्रशासन को पीडि़त परिवार की सुध लेने के निर्देश दिए। जिसकी पालना में तहसीलदार मनोहरसिंह गुरुवार को क्षेत्रीय भू-अभिलेख निरीक्षक, ऑफिस कानूनगो एवं हल्का पटवारी आदि टीम के साथ रतकुडिय़ा स्थित परसराम सेवर के घर पहुंचे और पीडि़त परिवार की सुध लेने के साथ ही पीडि़त परिवार को नियमानुसार यथासंभव सरकारी मदद दिलाने का भी भरोसा दिलाया। इस मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य जयप्रकाश देवड़ा ने मुख्यमंत्री की ओर से भेजे गए शोक संदेश को पढकऱ सुनाया। इस दौरान भू-अभिलेख निरीक्षक देवाराम जाखड़, ऑफिस कानूनगो कुशालराम व नरपतराज तथा हल्का पटवारी गोपालसिंह जोधा सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण भी मौजूद थे। (निसं)

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग