9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सब्जी मण्डी के पास देसी पिस्तौल सहित एक गिरफ्तार

सब्जी मण्डी के पास देसी पिस्तौल सहित एक गिरफ्तार
less than 1 minute read
Google source verification
सब्जी मण्डी के पास देसी पिस्तौल सहित एक गिरफ्तार

सब्जी मण्डी के पास देसी पिस्तौल सहित एक गिरफ्तार

सब्जी मण्डी के पास देसी पिस्तौल सहित एक गिरफ्तार
जोधपुर.
उदयमंदिर थाना पुलिस ने पावटा सब्जी मण्डी के पास एक युवक को गिरफ्तार कर देसी पिस्तौल जब्त की। उसका भाई भी न्यायिक अभिरक्षा में है।
थानाधिकारी राजेश यादव ने बताया कि कांस्टेबल सूरजाराम को पावटा सब्जी मण्डी के पास एक युवक के देसी पिस्तौल लेकर घूमने की सूचना मिली। एएसआइ जमशेद खान मौके पर पहुंचे और संदिग्ध गतिविधि के आधार पर बनाड़ रेलवे स्टेशन के पास निवासी शकील (२४) पुत्र रसीद खोखर को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर एक देसी पिस्तौल जब्त की गई। आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी का भाई सलीम सदर बाजार थाने में दर्ज मामले में न्यायिक अभिरक्षा में है।

टॉप-१० में वांछित दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार
उधर, सदर कोतवाली थाना पुलिस ने टॉप-१० में वांछित व दो स्थाई वारंटियों को शनिवार को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी हरीश सोलंकी ने बताया कि वर्ष २०१६ से वांछित स्थाई वारंटी लखारा बाजार हरिजन बस्ती निवासी विकास उर्फ शाहरूख उर्फ सोगरा पुत्र ब्रजेश वाल्मिकी और नागौरी गेट में कर्नल साहब की हवेली के पास निवासी मोहम्मद अफजल पुत्र लियाकत अली को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी थाने के टॉप-दस में वांछित थे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग