9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर की ‘अपणायत की ओर से एक और एक मिसाल

  श्मशान गृहों में लकडिय़ों की कमी को पूरा करने का प्रयास
less than 1 minute read
Google source verification
शहर की 'अपणायत  की ओर से एक और एक मिसाल

शहर की 'अपणायत की ओर से एक और एक मिसाल

जोधपुर. कोरोना संक्रमण के उपजे संकट की घड़ी में शहर की 'अपणायतÓ की ओर से एक और एक मिसाल सामने आई है। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 21 ई सेक्टर निवासी शेरसिंह गहलोत शहर के विभिन्न श्मशान गृहों में लकडिय़ों की कमी को पूरा करने के लिए जुटे है। अशोक उद्यान के पीछे स्वयं की कृषि भूमि पर बरसों पूर्व आंधी व बारिश में गिर चुके पेड़ों के अवशेष को अपने मित्रों के सहयोग से आकार प्रदान कर शहर के विभिन्न श्मशानों में नि:शुल्क भेज रहे है। सिवांचीगेट हिन्दू सेवा मंडल के श्मशान, खेमें का कुआं क्षेत्र के विभिन्न श्मशानों में 15 से अधिक ट्रेक्टर भर कर भेज चुके हैं और यह क्रम लगातार जारी रखे हुए है। शेर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले अपने करीबी मित्र के परिवार में कोरोना से हुई मौत के कारण उनके साथ अंतिम संस्कार में गए थे। श्मशान घाट पर लकडियों की कमी देखी तो उसी समय मन ही मन नि:शुल्क लकडिय़ां देने का फैसला किया। पुण्यार्थ कार्य में अनोपाराम प्रजापत, मदनलाल प्रजापत, कानाराम विश्नोई, शिवशंकर बोहरा, कश्मीरसिंह राणा भी निस्वार्थ भाव से प्रतिदिन सुबह शाम दो दो घंटे सहयोग कर रहे है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग