
एक पिस्तौल व छह जिन्दा कारतूस जब्त, युवक गिरफ्तार
जोधपुर.
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने ऋषभदेव नगर में गुरुवार को युवक से एक पिस्तौल व छह जिन्दा कारतूस बरामद कर उसे गिरफ्तार किया। हथियार के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है।
थानाधिकारी प्रवीण कुमार आचार्य के अनुसार ऋषभदेव नगर में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और वहां पहुंचे मूलत: लोहावट थानान्तर्गत बरजासर हाल अरिहंत नगर निवासी अमीन खां को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक पिस्तौल व छह जिन्दा कारतूस बरामद हुए। आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज कर अमीन खां (२८) पुत्र दीनू खां को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में एसआई परमेश्वरी, हेड कांस्टेबल शकील खां, कांस्टेबल भगाराम, नरपतसिंह, भागीरथ सिंगड़, गणपत, शंकर, भंवरलाल, अरविंद, महेन्द्रसिंह शामिल थे।
आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज कर अमीन खां (२८) पुत्र दीनू खां को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में एसआई परमेश्वरी, हेड कांस्टेबल शकील खां, कांस्टेबल भगाराम, नरपतसिंह, भागीरथ सिंगड़, गणपत, शंकर, भंवरलाल, अरविंद, महेन्द्रसिंह शामिल थे।
Published on:
13 Sept 2019 12:27 am
