9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चारे के नीचे छुपाकर रखा एक क्विंटल डोडा पोस्त जब्त

- ढाणी मालिक फरार
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर. जिले की बाप थाना पुलिस ने कानासर गांव की एक ढाणी में दबिश देकर बाड़े में पशुओं के चारे के नीचे छुपाकर रखा एक क्विंटल डोडा पोस्त जब्त किया। आरोपी पकड़ में नहीं आ सका।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनिल कयाल ने बताया कि कानासर गांव में मांगीलाल बिश्नोई की ढाणी में मादक पदार्थ छुपा होने की सूचना मिली। थानाधिकारी देरावरसिंह के नेतृत्व में पुलिस ने दबिश दी। ढाणी के पास पशुओं के बाड़े की तलाशी ली, जहां चारे को खंगाला गया। उसके नीचे प्लास्टिक के कट्टों में छुपा करीब एक क्विंटल डोडा पोस्त सामने आया। ढाणी मालिक मांगीलाल पुत्र सहीराम बिश्नोई के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मादक पदार्थ जब्त किया गया। आरोपी मांगीलाल घर पर नहीं मिला। जो बाद में फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। जिले की बाप थाना पुलिस ने कानासर गांव की एक ढाणी में दबिश देकर बाड़े में पशुओं के चारे के नीचे छुपाकर रखा एक क्विंटल डोडा पोस्त जब्त किया। आरोपी पकड़ में नहीं आ सका।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग