9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार की चपेट से एक युवक की मौत, दो घायल

- रफ्तार इतनी तेज थी कि कार व बाइक के परखच्चे उड़े
less than 1 minute read
Google source verification
कार की चपेट से एक युवक की मौत, दो घायल

कार की चपेट से एक युवक की मौत, दो घायल

जोधपुर.
चौपासनी रोड पर सूंथला के पास गुरुवार देर तेज रफ्तार व लापरवाही से आई कार की चपेट से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मृत्यु और दो-तीन अन्य घायल हो गए। कोई अधिकारी का नाबालिग पुत्र कार चला रहा था। हालांकि पुलिस ने पुष्टि नहीं की है।
पुलिस ने बताया कि सूंथला में निजी अस्पताल के पास देर रात तेज रफ्तार लग्जरी कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार व मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। मोटरसाइकिल सवार दो-तीन युवक गंभीर घायल हो गए। प्रतापनगर थाने के एएसआइ मदनसिंह मौके पर पहुंचे और अचेतावस्था में मिले युवक को मथुरादास माथुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो-तीन अन्य युवक भी हादसे में गंभीर घायल हो गए। जिन्हें एमडीएम अस्पताल में भर्ती किया गया। जिसकी मृत्यु हुई है वह डीआइजी फिरोज खां कॉलोनी का रहने वाला बताया जाता है।
घटनास्थल पर भीड़ जमा
हादसे में लग्जरी कार व मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इनके परखच्चे उड़ गए। हादसे का पता लगते ही मौके भीड़ जमा हो गई। कार चालक किसी अधिकारी का पुत्र बताया जाता है। जो नाबालिग है। इस संबंध में पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। जो सुरक्षित बताया जाता है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग