9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑनलाइन जुआघर में दबिश, 1.20 लाख रुपए जब्त

- दो गिरफ्तार, सात कम्प्यूटर, एक लेपटॉप, दो पेटीएम मशीनें जब्त
less than 1 minute read
Google source verification
ऑनलाइन जुआघर में दबिश, 1.20 लाख रुपए जब्त

ऑनलाइन जुआघर में दबिश, 1.20 लाख रुपए जब्त

ऑनलाइन जुआघर में दबिश, १.२० लाख रुपए जब्त
- दो गिरफ्तार, सात कम्प्यूटर, एक लेपटॉप, दो पेटीएम मशीनें जब्त

जोधपुर.
मण्डोर थाना पुलिस ने सारण नगर ओवरब्रिज रोड पर माता का थान स्थित दुकान में केसीनो व ऑनलाइन जुआघर में दबिश देकर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। १.२० लाख रुपए, सात कम्प्यूटर, एक लेपटॉप व दो पेटीएम मशीनें हिसाब की डायरियां भी जब्त की गईं हैं।

थानाधिकारी दिलीप खदाव के अनुसार सारण नगर माता का थान में केसीनो संचालित होने की सूचना पर दबिश दी गई, जहां लाखों रुपए का आूनलाइन जुआ खिला रहे मगरा पूंजला में बेरा बोड़ी वाला निवासी प्रीतम उर्फ कालू पुत्र ब्रह्मसिंह गहलोत व मूलत: जाजीवाल गहलोता हाल माता का थान में शिक्षक नगर निवासी वीरेन्द्र उर्फ लाला पुत्र राजेश वैष्णव को गिरफ्तार किया गया। मौके से इलेक्ट्रोनिक सामान, सात कम्प्यूटर, एक लेपटॉप, दो पेटीएम मशीनें, हिसाब की डायरियां और जुए में प्रयुक्त 1,20,460 रुपए जब्त किए गए।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग